25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: टूटते – टूटते रह गया 8 दशक पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह टॉस जीतते तो भी पहले बल्लेबाजी करते। ऐसे में टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 25, 2026

India vs Zimbabwe

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है (Photo - BCCI/X)

India vs Zimbabwe 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसी के साथ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का पिछले आठ मैचों से चला आ रहा टॉस जीतने का सिलसिला थम गया। अगर अय्यर इस मैच में भी टॉस जीत जाते तो 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देते।

88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अय्यर

पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में श्रेयस अय्यर पहले आठ मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। सभी फॉर्मेट को मिलाकर देखें तो इंग्लैंड के वैली हैमंड ने 88 साल पहले अपने पहले 8 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टॉस जीते थे। अगर हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अय्यर इस मैच में भी टॉस जीत जाते तो वे 9 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन जाते।

सिकंदर रजा ने क्या कहा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। सर्दियों का विकेट शुरू में थोड़ा ज्यादा स्पाइसी होता है। उम्मीद है कि हमारे सीमर बढ़त बना पाएंगे। अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह उन्हें रोकने में हमारी बहुत मदद करेगा। उम्मीद है कि हम जल्दी बढ़त बना लेंगे और फिर बाद में देखेंगे कि बैटिंग ऑर्डर में क्या आता है। पिच पहले गेम की तुलना में निश्चित रूप से बहुत बेहतर है। इस मैच के लिए हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

यश ठाकुर करेंगे डेब्यू

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। पिच थोड़ी अलग दिख रही है। यह पहले गेम जैसी नहीं है। मुझे लगता है कि बाउंस रहेगा। देखते हैं यह कैसा खेलता है। हमने अभी सभी लड़कों को संदेश दिया है कि वर्तमान में रहना और आत्मविश्वास होना जरूरी है। जब आपको इतनी बड़ी जीत मिलती है, तो आप चीजों को आसानी से लेते हैं। मुझे लगता है कि हमारे लिए इस पल का मजा लेना और यह पक्का करना जरूरी है कि हम अपनी पूरी काबिलियत से खेलें। ड्रेसिंग रूम में बहुत क्षमता है। अगर वे अपनी क्षमता पर खेले तो निश्चित रूप से परिणाम आएंगे। हमने एक बदलाव किया है अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर आए हैं।" दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे:  सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, रेयान बर्ल, वेसली मधेवेयरे, तदिवानाशी मारूमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड एनगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग