
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम में मौका दिया है। (Photo - IANS)
Most Wickets in 2026 in T20 International: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3 विकेट हासिल करने वाले अर्शदीप सिंह इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक इस साल 19 मैचों की 18 पारियों में गेंदबाजी की है और 25 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद दूसरे और वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ तीसरे स्थान पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 10 लिस्ट में 4 भारतीय गेंदबाज भी शामिल हैं।
टी20 वर्ल्डकप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को इस साल सिर्फ 12 मैचों में खेलने का मौका मिला है और उन्होंने 18 विकेट लेकर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी है। वर्ल्डकप के साथ बुमराह भारत के लिए अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। बुमराह ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे, तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 1 विकेट हासिल किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी टूर्नामेंट के करो या मरो मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए थे। बुमराह ने वर्ल्डकप के 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे।
बुमराह के अलावा टॉप 10 मे भारत के मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल भी शामिल हैं। दोनों ने इस साल 19-19 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि वरुण चक्रव्रती ने सिर्फ 15 मैच खेले हैं तो अक्षर पटेल ने 16 मैच खेले हैं। दुनिया के अन्य गेंदबाजों की बात की जाए तो लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के आदिल रशीद ने 16 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने 13 मैचों में ही 22 विकेट झटक लिए हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के दुश्मंता चमीरा 11 मैचों में 20 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 14 मैचों में 20 विकेट लिए हैं और वह 5वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के ब्लेसिंग मुजरबानी 10 मैचों में 19 विकेट लेकर छठे स्थान पर हैं और आज उनके पास आगे निकलने का शानदार मौका होगा। एडम जंपा ने 10 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं और वह 7वें स्थान पर हैं, जो अक्षर पटेल 8वें और वरुण चक्रवर्ती 9वें स्थान पर हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि टी20 वर्ल्डकप का फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड और सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली साउथ अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गेंदबाजों को भी टॉप 10 में जगह नहीं मिली है।
Updated on:
25 Jul 2026 03:45 pm
Published on:
25 Jul 2026 03:13 pm
