25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ना अय्यर, न बुमराह अगली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये 8 स्टार खिलाड़ी, वेस्ट इंडीज के खिलाफ उतरेगी नई भारतीय टीम, जानें क्या है वजह

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण भारतीय चयनकर्ताओं को दो अलग-अलग स्क्वॉड तैयार करने पड़ेंगे। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में शामिल 8 खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 25, 2026

IND vs WI

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे कई बड़े खिलाड़ी (फोटो- IANS)

India vs West Indies ODI Series: भारतीय टीम अब अगली वनडे सीरीज सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। तीन मैचों की यह सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच भारत में ही खेली जाएगी। इसी दौरान जापान में एशियन गेम्स का आयोजन भी हो रहा है। ऐसे में जो खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे, वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे।

ये आठ खिलाड़ी नहीं होगे सीरीज का हिस्सा

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण भारतीय चयनकर्ताओं को दो अलग-अलग स्क्वॉड तैयार करने पड़ेंगे। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में शामिल 8 खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

इनमें से श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल चुके हैं। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा चोट के कारण उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

कहां खेले जाएंगे वेस्टइंडीज के साथ वनडे मुक़ाबले

वेस्टइंडीज के खिला पहला मुक़ाबला 27 सितम्बर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 30 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

एशियन गेम्स 2026 में 10 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सीधे नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई है, जबकि अन्य 6 टीमें पहले राउंड में खेलेंगी। अफगानिस्तान, हांग कांग, मलेशिया, नेपाल, जापान और ओमान पहले राउंड में खेलेंगे। इन्हें 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, प्रत्येक ग्रुप से टॉप 2-2 टीमें नॉकआउट स्टेज में प्रवेश करेंगी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह.

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग