
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)
Shreyas Iyer Likely to Break World Record: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज श्रेयस अय्यर के पास 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अगर श्रेयस टॉस जीत लेते हैं, तो वह पहले 9 मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।
इससे पहले 88 साल पहले 1938 में वॉली हैमंड ने यह कारनामा किया था। अपने करियर में 85 टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के इस महान बल्लेबाज ने शुरुआती 8 मैचों में लगातार टॉस जीता था और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो आत तक कोई नहीं तोड़ पाया है। ऐसे में अगर हरारे में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में श्रेयस टॉस जीत लेते हैं, तो वह पहले 9 मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले हरारे में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी श्रेयस ने टॉस जीतकर सबसे ज्यादा लगातार टॉस जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया था।
अगर हरारे में वह फिर टॉस जीतते हैं, तो सलमान आगा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने 2025-26 में लगातार 9 टॉस जीते थे। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा लगातार टॉस जीतने का रिकॉर्ड डैरेन सैमी के नाम है, जिन्होंने 2015-16 में लगातार 10 मैचों में टॉस जीता था। हालांकि, श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड अपने आप में खास है, क्योंकि उन्होंने कप्तान बनने के बाद अब तक एक भी बार टॉस नहीं गंवाया है।
हरारे में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी और अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है। दूसरे मुकाबले में अगर भारतीय टीम जीत जाती है, तो टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज जीत होगी।
इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन जिम्बाब्वे की धरती पर पहुंचते ही भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। 26 जून 2026 को श्रेयस अय्यर ने पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी। अब तक उन्होंने लगातार 8 टॉस जीते हैं लेकिन मैचों के मामले में वह काफी पीछे हैं और एक ही जीत दर्ज कर पाए हैं।
Updated on:
25 Jul 2026 01:25 pm
Published on:
25 Jul 2026 01:25 pm
