25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs WI 1st Test Live Streaming: बाबर आजम की कप्‍तानी में आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगा पाकिस्तान, जानें भारतीय फैंस कब-कहां देखें लाइव

PAK vs WI 1st Test Live Streaming: वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के तहत वेस्टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच दो मैचों टेस्‍ट सीरीज का आगाज तारौबा के ब्रायन लारा स्‍टेडियम में होने जा रहा है। पाकिस्‍तान की टीम इस बार नए कप्‍तान बाबर आजम की अगुवाई में उतरने जा रही है। भारतीय फैंस इस मुकाबले को लाइव कब और कहां देख सकते हैं? आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 25, 2026

Babar Azam and Roston Chase, PAK vs WI 1st Test Live Streaming

पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम और वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान रोस्‍टन चेस ट्रॉफी के साथ। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/MominSyed21193)

PAK vs WI 1st Test Live Streaming Details: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 29 जुलाई के बीच त्रिनिदाद के तारौबा स्थित ब्रायन लारा स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह एक ऐतिहासिक मैच होगा, क्योंकि इस वेन्‍यू पर यह पहला टेस्ट होगा। वेस्टइंडीज की टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगी, क्‍योंकि उसने इसी महीने की शुरुआत में श्रीलंका को 1-0 से हराया है। जबकि पाकिस्तान की टीम एक बार फिर बाबर आजम की अगुवाई में एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रही होगी। बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 घरेलू सीरीज हार के बाद शान मसूद की जगह बाबर को कमान सौंपी गई है। ऐसे में फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। ये मुकाबला भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं? आइये जानते हैं।

रोस्‍टन चेज की वापसी विंडीज को मिला बड़ा बूस्‍ट

वेस्टइंडीज को कप्तान रोस्टन चेस के चोट से ठीक होकर वापस आने से बड़ा बूस्‍ट मिला है। मेजबान टीम से उम्मीद है कि वह ज्‍यादातर उन खिलाड़ियों को बनाए रखेगी, जिन्होंने श्रीलंका को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। अगर पिच से स्पिन को ज्‍यादा मदद मिलती है, तो बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप की जगह ले सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी एक जरूरी बदलाव किया है। शान मसूद की जगह बाबर आजम टेस्ट कप्तान के तौर पर वापस आ गए हैं।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट कितने बजे से खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट शनिवार 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच ब्रायन लारा स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, ये मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट को लाइव कहां देख सकते हैं?

भारतीय क्रिकेट फैंस वेस्‍टइंडीज बनाम पाकिस्‍तान टेस्‍ट मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग मोबाइल और लैपटॉप पर फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी। वहीं, पाकिस्तान में मैच टैपमैड और तमाशा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा कैरिबियाई फैंस इसे विलो टीवी ऐड-ऑन के साथ अमेजान प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान स्क्वाड

अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला फ़ज़ल, अवैस ज़फ़र, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहज़ाद, गाज़ी गोरी, उबैद शाह, अली उस्मान और सऊद शकील।

वेस्टइंडीज स्क्वाड

ब्रैंडन किंग, टैगेनरीन चंद्रपॉल, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जंगू, जोशुआ डा सिल्वा (विकेट कीपर), रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स, किर्क मैकेंज़ी, जोशुआ बिशप, कीमो पॉल, जस्टिन ग्रीव्स