25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Zim: ईशान किशन के पास आज T20I में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 2 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

Ind vs Zim 2nd T20I: भारत आज शनिवार को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगा। इस मैच में स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन के पास 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका होगा। सिर्फ दो रन बनाते ही वह इस पड़ा तक पहुंचने वाले 11वें भारतीय बल्‍लेबाज बन जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 25, 2026

Ishan Kishan, Ind vs Zim 2nd T20I

भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ishan Kishan T20I record: भारत और इंग्‍लैंड के बीच हरारे में जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जुलाई को भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया की निगाहें जहां इस मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर होंगी। वहीं, मेजबान जिम्‍बाब्‍वे की टीम वापसी के इरादे से उतरेगी। इस मैच में जहां सभी क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी तो स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन के पास 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका होगा।

2 रन बनाते ही 1500 T20I रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बनेंगे

बता दें कि ईशान किशन अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 53 मैचों में 145.57 के स्‍ट्राइक रेट से 1498 रन बना चुके हैं। हरारे में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ दो रन बनाते ही वह अपने 1500 रन पूरे कर लेंगे और इस माइलस्‍टोन को हासिल करने वाले 11वें भारतीय बल्‍लेबाज बन जाएंगे। मौजूदा भारतीय टीम में अभी तक अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ही इस मुकाम तक पहुंच सके हैं, जिनके नाम क्रमश: 1619 और 1574 टी20 इंटरनेशनल रन हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीअवधिमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
1रोहित शर्मा2007–20241591514231121*32.05140.89532
2विराट कोहली2010–20241251174188122*48.69137.04138
3सूर्यकुमार यादव2021–2026113107327211736.35162.94425
4हार्दिक पंड्या2016–2026138109228871*28.24145.9109
5केएल राहुल2016–202272682265110*37.75139.12222
6शिखर धवन2011–2021686617599227.92126.36011
7अभिषेक शर्मा2024–20265453161913531.74188.69211
8महेंद्र सिंह धोनी2006–2019988516175637.60126.1302
9सुरेश रैना2006–20187866160510129.18134.8715
10तिलक वर्मा2023–202657541574120*42.54143.7428
11ईशान किशन2021–20265353149810328.80145.57111
12संजू सैमसन2015–20266658143211127.01155.9936

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग