25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaibhav Sooryavanshi को भविष्य में ऑलराउंडर बनाना चाहता है टीम मैनेजमेंट, कोच ने बताया प्लान

Vaibhav Sooryavanshi को भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य में बैटिंग ऑलराउंडर बनाना चाहता है। अंतरिम स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा कि फिलहाल वह वैभव को स्‍पेशलिस्‍ट बल्‍लेबाज के तौर पर आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। हालांकि सूर्यवंशी की बॉलिंग लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा है। जब भी समय मिलेगा, मैं सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में उसके साथ काम करूंगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Manzurshaban123)

Sunil Joshi on Vaibhav Sooryavanshi: इंग्‍लैंड दौरे पर असफल रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पहले ही टी20 में महज 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ अपनी काबिलियत को साबित कर दिया है। दूसरे मैच से पहले सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन और भारत के अंतरिम स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा कि भारत अभी सूर्यवंशी को एक स्पेशलिस्ट बल्‍लेबाज के रूप में देख रहा है। फिलहाल उसे ऑलराउंडर बनाने का प्लान नहीं है। यह लॉन्‍ग टर्म प्‍लान का हिस्‍सा है। टीनेजर सनसनी का मेन फोकस अभी बल्‍लेबाजी पर ही रहेगा।

टी20 सेटअप में मल्टी-डाइमेंशनल खिलाड़ियों को तरजीह

बता दें कि जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया हेड कोच बने हैं, तब से टी20 सेटअप में मल्टी-डाइमेंशनल खिलाड़ियों को तरजीह दी जा रही है, ताकि बैट और बॉल दोनों में गहराई आ सके। इस तरीके से कई मौकों पर अच्छे नतीजे भी मिले हैं, लेकिन यह हमेशा काम नहीं आया है। फिर भी मौजूदा टीम में पहले से ही कुछ स्पेशलिस्ट बैटर हैं, जो जरूरत पड़ने पर ओवर फेंक सकते हैं। अभिषेक शर्मा ने रेगुलर बॉल से मदद की है, वहीं, वैभव ने अंडर-19 लेवल पर गेंदबाजी भी की है।

'तीनों अच्छे बॉलर, ऑलराउंडर'

टीम मैनेजमेंट क्‍या अभिषेक, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी को पार्ट-टाइम बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहा है? इस पर जोशी ने कहा कि मुझे लगता है कि तीनों अच्छे बॉलर, ऑलराउंडर हैं। अभिषेक ने बहुत सुधार किया है। कोच हमेशा चाहते हैं कि वह हर बार बेहतर करे। हमारे पास तिलक वर्मा भी हैं। असल में वह भी एक ऑप्शनल बॉलर हैं।

'फिलहाल जबरदस्त बैटिंग पर ही मेन फोकस रहना चाहिए'

जोशी ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि फिलहाल उसका जबरदस्त बैटिंग पर ही मेन फोकस रहना चाहिए। मुझे लगता है कि पहली बात यह है कि वह बैटिंग पर फोकस करे। वह शानदार रहा है और मुझे खुशी है कि उसने अच्छा किया है। यह उसके लिए एक अच्छा हंटिंग ग्राउंड है। उसने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अच्छा परफॉर्म किया था।

'हम उसे अच्छी बॉलिंग करते हुए जरूर देखेंगे'

भारत के पूर्व स्पिनर ने यह भी बताया कि सूर्यवंशी की बॉलिंग लॉन्ग-टर्म प्लान का हिस्सा है। वैभव अपनी बैटिंग को लेकर बहुत कम्फर्टेबल रहा है। जब भी समय मिलेगा, मैं सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में उसके साथ काम करूंगा। हम उसे अच्छी बॉलिंग करते हुए जरूर देखेंगे, हम निश्चित रूप से और जल्दी से उस पर फोकस करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग