25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM 2nd T20: हरारे की नई पिच पर रन बनाना नहीं है आसान लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग करने से बदल सकती है कहानी

IND vs ZIM T20 Series 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी हरारे में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification
Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

IND vs ZIM 2nd T20 Harare Sports Club Pitch Report:भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आए थे। दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने अकेले मैच का पासा पलट दिया था। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज भी ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाए थे।

पिच पर रन बनाना मुश्किल

पहले ही हरारे की पिच से नई पिच काफी अलग है। पहले मुकाबले में यहां वैभव सूर्यवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा आक्रामक नहीं खेल पाया था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दूसरे मैच में पिच का मिजाज बदलेगा? दूसरे मुकाबले के लिए पिच का व्यवहार भी लगभग पहले मुकाबले की तरह रहने की उम्मीद है। यानी यहां रन बनाना आसान नहीं होगा। तेज गेंदबाजों के हार्ड लेंथ से बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, एक तरीका है जिससे यहां बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं और वह है आक्रामक बल्लेबाजी।

सूर्यवंशी की तरह करनी होगी बल्लेबाजी

पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 263.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 19 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी। पूरे मुकाबले में किसी भी अन्य बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 150 के पार नहीं पहुंच सका। ऐसे में अगर इस पिच पर तेजी से रन बनाने हैं, तो वैभव सूर्यवंशी की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।

पहले टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे के सिर्फ तीन बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 के पार पहुंचा था। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही थी। टीम इंडिया के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट सिर्फ 12.50 रहा। आमतौर पर उनका स्ट्राइक रेट 170 से ऊपर रहता है, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने 8 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया।

सूर्यवंशी ने की थी छक्के-चौकों की बारिश

ईशान किशन भी 145.45 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 5 गेंदों में 6 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। उन्होंने 18 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग