25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Zim: ‘वह अपने आइडिया थोपते नहीं’, यश ठाकुर ने बताया अन्‍य कप्तानों से कैसे अलग हैं श्रेयस अय्यर

Yash Thakur on Shreyas Iyer: भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे पहले टी20 में बेंच पर बैठने वाले यश ठाकुर ने श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी की तारीफ की है। उन्‍होंने बताया कि श्रेयस कैसे अन्‍य कप्‍तानों से अलग हैं। ठाकुर ने कहा कि वह हमेशा सीधे गेंदबाजों से पूछते हैं कि तुम्हारा प्लान क्या है? वह अपने आइडिया थोपते नहीं हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 25, 2026

Yash Thakur

यश ठाकुर। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Yash Thakur on Shreyas Iyer Captaincy: भारत के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर की शांत लीडरशिप और उनके गेंदबाजों पर अटूट भरोसे की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कप्तान के भरोसे और मिलकर काम करने के तरीके ने उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।

'आईपीएल का तालमेल यहां भी कायम'

आईपीएल में अय्यर के साथ पहले भी खेल चुके ठाकुर ने जियोस्‍टार से कहा कि कप्तान श्रेयस मेरी ताकत को अच्छी तरह जानते हैं। वह समझते हैं कि खेल के किन फेज़ में मैं सबसे ज़्यादा असरदार होता हू, चाहे वह पावरप्ले हो, बीच के ओवर हों या फिर डेथ ओवर हों। वह जानते हैं कि मैं टीम को जिताने में सबसे ज़्यादा कहां योगदान दे सकता हूं। दाएं हाथ के पेसर ने कहा कि आईपीएल में साथ खेलने के दौरान उनके बीच जो तालमेल बना, वह नेशनल टीम में भी कायम है।

'मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं'

ठाकुर ने आगे कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं, क्योंकि मैंने आईपीएल में श्रेयस भाई के अंडर खेला है। अब मैं इंडियन टीम में भी उनकी कप्तानी में खेलूंगा। यह कंटिन्यूटी एक अच्छा रिश्ता बनाने में मदद करती है। जब आपका कप्तान आपकी काबिलियत पर भरोसा करता है, तो इससे आपको मैदान पर बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है।

'वह कभी अपना आपा नहीं खोते'

उन्‍होंने आगे कहा कि मेरे हिसाब से, वह बहुत शांत है। चाहे हम रन दे रहे हों, अच्छी बॉलिंग कर रहे हों, या बॉल के साथ कोई खराब दिन हो, वह कभी अपना आपा नहीं खोते। वह हाई-प्रेशर सिचुएशन में भी शांत रहता है। ठाकुर ने कहा कि अय्यर टैक्टिक्स बताने के बजाय, अपने सुझाव देने से पहले अपने बॉलर्स को फैसले लेने में शामिल करना पसंद करते हैं।

'वह अपने आइडिया थोपते नहीं'

ठाकुर ने अंत में कहा कि वह हमेशा सीधे बॉलर्स के पास आते हैं और पूछते हैं कि तुम्हारा प्लान क्या है? तुम्हें क्या लगता है कि यहां सबसे अच्छा ऑप्शन क्या है?' वह अपने आइडिया थोपते नहीं हैं। वह पहले सुनते हैं और फिर अपना इनपुट देते हैं। इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। मैं उन्हें बॉलर्स का कप्‍तान कहूंगा। वह अपने बॉलर्स पूरी आजादी देते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग