
ईशान किशन (फोटो- BCCI)
India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 81 और तिलक वर्मा के नाबाद 60 रन की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने फिर निराश किया और दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए।
इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर इतिहास रचने से चूक गए और टॉस हार गए। अगर वह टॉस जीत लेते तो वह दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन जाते, जो अपने शुरुआती 9 मुकाबलों में लगातार टॉस जीते हो। सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई, लेकिन 30 रन के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन बना सके, जबकि वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। 95 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने आकर रनगति तेज कर दी। दूसरी ओर, ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का 12वां अर्धशतक था। इसी दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे कर लिए। ईशान किशन को 18वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौटना पड़ा।
दूसरी ओर रिंकू सिंह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का 9वां अर्धशतक था। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली।
जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, रिचर्ड नगारावा ने 3 ओवर में 43 रन, जबकि ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 44 रन दिए। हालांकि, न्यूमैन न्यामहुरी ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा ब्रायन बेनेट, इवांस, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी को भी 1-1 विकेट मिला।
अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह उसकी पहली टी20 सीरीज जीत होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी भारतीय टीम पहली बार कोई टी20 सीरीज जीतेगी। इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
Updated on:
25 Jul 2026 06:30 pm
Published on:
25 Jul 2026 06:30 pm
