26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: फिर गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, तीसरे टी20 में शतक से चूके, मात्र इतनी गेंद पर जड़ी फिफ्टी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरख़ से फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने दो अर्धशतक जड़ दिये हैं। आखिरी टी20 मुक़ाबले में सूर्यवंशी ने मात्र 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 26, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अर्धशतक लगाने का जश्‍न मनाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

Vaibhav Sooryavanshi, Zimbabwe vs India, 3rd T20: 15 साल के भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसर टी20 मुक़ाबले में उन्होंने मात्र 31 गेंद पर अर्धशतक ठोका है। यह उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। इससे पहले इसी सीरीज के पहले मुक़ाबले में उन्होंने 50 रनों की पारी खेली थी।

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद पर आठ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली। वेस्ली मधेवेयरे ने उन्हें ब्रैड इवांस के हाथों कैच आउट कराया। वैभव ने लॉन्ग ऑफ पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन टाइमिंग सही नहीं थी और इवांस ने आगे डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। यह उनकी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले पहले टी20 में उन्होंने 19 गेंद पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन बनाए थे।

वैभव ने रचा इतिहास

आखिरी टी20 में अर्धशतक जड़ने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वह मेंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला को पीछे छोड़ दिया। मल्ला ने यह उपलब्धि सिर्फ एक बार हासिल की थी।