26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा हादसा, स्टंट करते वक्त सिर के बल गिरा जिम्नास्ट, अफरा तफरी में ले जाया गया हॉस्पिटल

जिम्नास्ट गेब्रियल लैंगटन हाई बार पर अपना रूटीन पूरा कर रहे थे, तभी उनका हाथ फिसल गया और वह बार को पकड़ने से चूक गए। इसके बाद वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिरे। हादसे के बाद मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 26, 2026

सीडबल्यूजी

इंग्लिश जिम्नास्ट को लगी गंभीर चोट, हॉस्पिटल ले जाया गया। (Photo: CWG/X)

Gabriel Langton Injury, Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेन्स टीम जिम्नास्टिक फाइनल इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 19 वर्षीय इंग्लिश जिम्नास्ट गेब्रियल लैंगटन हाई बार पर अपना रूटीन पूरा कर रहे थे, तभी उनका हाथ फिसल गया और वे बार को पकड़ने में असफल रहे। इसके बाद वे सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद मेडिकल टीम उनके पास पहुंची। कुछ देर तक मौके पर ही इलाज किया गया, उसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले जाया गया।

बेहद चौंकाने वाला था हादसा

हादसा इतना खतरनाक था कि पूरे एरिना में सन्नाटा छा गया। साथी खिलाड़ी और दर्शक स्तब्ध रह गए, जबकि मेडिकल स्टाफ तुरंत उनके पास पहुंचा। लैंगटन कई मिनट तक जमीन पर ही पड़े रहे, बाद में उनकी गर्दन और सिर को स्थिर रखने के लिए विशेष सपोर्ट लगाया गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में गेब्रियल लैंगटन की विस्तृत जांच और स्कैन किए गए। रिपोर्ट्स में गंभीर चोट का पता नहीं चला। इंग्लैंड की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एहतियात के तौर पर गैब्रियल को रात में अस्पताल ले जाया गया था। आज उनके कई स्कैन किए गए, जिनके नतीजे बहुत अच्छे रहे। अच्छी बात यह है कि उन्हें किसी भी गंभीर चोट या उससे जुड़ी समस्या नहीं हुई है। आज शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर टीम होटल भेज दिया जाएगा।”

गेब्रियल लैंगटन को छह बार के ओलंपिक पदक विजेता मैक्स व्हिटलॉक की जगह इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था। व्हिटलॉक चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से बाहर हो गए थे। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब इंग्लैंड लगातार चौथा कॉमनवेल्थ गेम्स पुरुष टीम खिताब जीतने की कोशिश कर रहा था।

इंग्लैंड की टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हादसे के कारण लैंगटन पदक समारोह में शामिल नहीं हो सके। जब उनके साथी ल्यूक व्हाइटहाउस, एलेक्स योलशिन-कैश, जॉश नाथन और एडम टोबिन ने सिल्वर मेडल जीता, तब वह अस्पताल में थे।