26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर्स की इनसाइड टिप्स से जीतती थी सट्टा, एक रियलिटी शो में पामेला सेरेना ने किया खुलासा

Cricket Match Fixing news: 'लॉक अप सीजन 2' में पामेला सेरेना ने क्रिकेट सट्टेबाजी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लंदन के क्रिकेट स्टेडियम्स और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी खुफिया इनसाइडर टिप्स का इस्तेमाल करके उन्होंने खूब पैसा कमाया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 26, 2026

Pamala Serena Lock Upp 2, Cricket match betting news

पामेला सेरेना ने एक रियलिटी शो में बताया की कैसे उन्होंने क्रिकेट मैचों की फिक्सिंग से सट्टे में खूब पैसा कमाया है। (Photo - IANS)

Cricket Match Fixing news: 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) का सीक्रेट-रिवील सेगमेंट दर्शकों को लगातार चौंका रहा है। एलिमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपने सबसे गहरे राज दुनिया के सामने रखने पड़ते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में पामेला सेरेना ने क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा एक ऐसा राज खोला, जिसने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों, दोनों को सन्न कर दिया। पामेला ने कबूल किया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान उन्होंने क्रिकेट मैचों की इनसाइडर जानकारी का इस्तेमाल करके भारी सट्टेबाजी की थी।

क्रिकेटर्स के जरिए मिलती थी खुफिया जानकारी

इस हफ्ते एलिमिनेशन से बचने के लिए पामेला और सूफी मोतीवाला को चुना गया था। पामेला ने बजर दबाकर अपने राज का खुलासा करने का फैसला किया। जब स्क्रीन पर मैच फिक्सिंग (Match Fixing) लिखा आया, तो पामेला घबरा गईं। उन्होंने तुरंत साफ किया कि उन्होंने कभी मैच फिक्स नहीं किए, बल्कि क्रिकेटर्स से मिलने वाली टिप्स के जरिए सट्टा लगाया था। पामेला ने कहा, 'मेरे एक दोस्त की कई क्रिकेटरों से बहुत अच्छी दोस्ती थी। उसे सीधे टीम के अंदर से टिप्स मिलती थीं कि कौन सी टीम जीतेगी या कौन सा खिलाड़ी कितने रन बनाएगा। लंदन में सट्टेबाजी (betting) कानूनी है। इसलिए मैंने उन टिप्स का इस्तेमाल करके मैच पर दांव लगाया और बहुत सारा पैसा कमाया।' हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज उन्हें अपने इस काम पर कोई गर्व नहीं है।

अब होता है पछतावा

पामेला ने बताया कि उस समय स्टूडेंट होने के नाते आसानी से मिलने वाले पैसे उन्हें बहुत रोमांचित करते थे। लेकिन, अब जब वह मुड़कर देखती हैं, तो उन्हें इसका पछतावा होता है। उन्हें लगता है कि जल्दी पैसे कमाने के लालच में उन्होंने गलत रास्ता चुना था।

कौन हैं पामेला सेरेना?

यूके (UK) में जन्मी पामेला 2012 में दुबई शिफ्ट हो गई थीं। वह एक ब्यूटी क्वीन हैं और 'मिस यूनिवर्स दुबई 2021' का ताज जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह लंदन में रियल एस्टेट बिजनेस चलाती हैं और नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग (Desi Bling) से काफी मशहूर हुई हैं। बता दें इस रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के विजेता को 1 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि मिलेगी।