26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लॉप अभिषेक शर्मा को क्यों मिल रहे मौके? सैमसन के साथ हो रहा भेदभाव, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने पूछा तीखा सवाल

अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अब तक भारत के लिए 9 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है, जो एक जुलाई को इंग्लैंड में पहले टी20 में आई। वह फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर हैं, जहां दो मैचों में फ्लॉप रहे। उन्होंने पहले टी20 में 8 गेंदों में एक रन बनाया जबकि दूसरे मुकाबले में आठ गेंदों में आठ रन जुटाए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 26, 2026

abhishek sharma and sanju samson

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (Photo - IANS)

Zimbabwe vs India, 2nd T20: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज़ की। इसी के साथ तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। हालांकि उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 9 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतकीय लगाया

टी20 विश्व कप 2026 के बाद से अब तक अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 9 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है, जो 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में आई थी। वह फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर हैं, जहां दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने पहले टी20 में 8 गेंदों पर 1 रन बनाया, जबकि दूसरे मुकाबले में 8 गेंदों पर 8 रन जुटाए। ऐसे में भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट से तीखा सवाल पूछा है। उन्हें लगता है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौके देने में भेदभाव किया जा रहा है।

श्रीकांत ने लगाए भेदभाव के आरोप

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे अभिषेक शर्मा की चिंता है। मुझे नहीं पता कि अचानक उसके साथ क्या हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा करेगा। उसे रन बनाने का कोई और तरीका ढूंढना होगा। या फिर दूसरा तरीका शायद कुछ गेंदों के लिए शांत रहना है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा वापसी कर सकता है। आप कुछ समय के लिए 100 स्ट्राइक रेट से खेलते हैं और फिर इसे 200 तक ले जाते हैं, न कि इसे गंवा देते हैं।”

पूर्व चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा, “विश्व कप के बाद से कुछ पारियों को छोड़कर अभिषेक का अंतरराष्ट्रीय ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। सैमसन विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। फिर उन्हें मौका क्यों नहीं मिलता, जबकि अभिषेक को लगातार मौके मिल रहे हैं? यह बहुत वाजिब सवाल है। एक खिलाड़ी को लगातार मौके दिए जा रहे हैं, तो दूसरे को क्यों नहीं? यह सवाल उठना लाजमी है।”

संजू को इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिले मौके

संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में रन नहीं बना सके। इसके बाद सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। वैभव भी लगातार 3 पारियों में फ्लॉप रहे, जिसके बाद पांचवें टी20 में सैमसन की वापसी कराई गई। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का आखिरी मैच रविवार को हरारे में खेला जाएगा।