25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAN vs AUS ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज नाहिद राणा सीरीज से बाहर

23 साल के इस खिलाड़ी को 17 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाईं ओर ग्रेड 2 स्ट्रेन हुआ था। बाद में मेडिकल स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला। बीसीबी ने अनुमान लगाया कि राणा को ठीक होने में छह से आठ सप्ताह लगेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 25, 2026

ban vs aus

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को झटका (फोटो- IANS)

Bangladesh vs Australia test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को राणा की इंजरी और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की।

राणा को ठीक होने में छह से आठ सप्ताह लगेंगे

23 साल के इस खिलाड़ी को 17 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाईं ओर ग्रेड 2 स्ट्रेन हुआ था। बाद में मेडिकल स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला। बीसीबी ने अनुमान लगाया कि राणा को ठीक होने में छह से आठ सप्ताह लगेंगे। इस वजह से उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया।

शोरीफुल इस्लाम ठीक हुए

बीसीबी ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, "तेज गेंदबाज नाहिद राणा बाईं ओर के स्ट्रेन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में लगभग चार सप्ताह लगेंगे।" बांग्लादेश के लिए कुछ अच्छी खबर यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी ग्रेड 1 लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी से ठीक हो रहे हैं।

बीसीबी के मुताबिक, शोरीफुल के 29 जुलाई से गेंदबाजी फिर से शुरू करने की उम्मीद है। 12 अगस्त के आसपास उनकी फिटनेस जांच होगी। हालांकि, उनके डार्विन में होने वाले शुरुआती टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद कम है, लेकिन अगर उन्हें मेडिकल क्लीयरेंस मिल जाता है तो यह तेज गेंदबाज दूसरा टेस्ट खेल सकता है।

लिटन दास भी इंजरी का शिकार हुए

बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास भी इंजरी का शिकार हैं। वे बाईं पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। लिटन 28 जुलाई से रनिंग और कंडीशनिंग ड्रिल शुरू करेंगे। 13 अगस्त के आसपास उनकी फिटनेस जांच होगी। अगर उनकी रिकवरी सही रहती है, तो वह दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 12 अगस्त और दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से शुरू होगा।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक