
raja raghuwanshi case- राजा के भाई विपिन ने उठाए सिया मामले पर सवाल।
Raja Raghuvanshi murder case-इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी जमानत पर है। इसे लेकर राजा रघुवंशी के परिजन चिंतित है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने शुक्रवार को बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सोनम की तरह ही सिया गोयल (Sia Goyal Case) ने भी हत्या की है। यदि सोनम को जमानत नहीं दी जाती तो सिया ऐसा कदम नहीं उठाती। उसकी हिम्मत नहीं होती।
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस का दुख अब भी कोई नहीं भूल पाया है। राजा रघुवंशी के परिवार के लोग हर दिन दुखी हो जाते हैं। शुक्रवार को राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने एएनआई से बातचीत में बड़ा सवाल उठाया है। रघुवंशी ने कहा है कि मेघालय में जाकर मेरे भाई की हत्या इसी तरह से हुई थी। हमें बेहद दुख था। सोनम के परिवार ने उस समय हमें भरोसा दिलाया था कि वे खुद उसे सजा दिलाएंगे और हमारे साथ खड़े रहेंगे, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने सोनम को जेल से बाहर निकलवा दिया और उसे बचाया।
रघुवंशी ने कहा कि इसी तरह पुणे मर्डर केस में आरोपी लड़की सिया के पिता का भी कहना है कि यदि वह दोषी हैं, तो वे चाहते हैं कि उसे सजा मिले। यदि सोनम को जेल से रिहा नहीं किया गया होता तो शायद सिया ने यह अपराध करने की हिम्मत नहीं की होती।
सोनम रघुवंशी फिलहाल मेघालय के शिलांग में रहती है। उसे कोर्ट ने इस शर्त पर जमानत दी थी कि वो शिलांग नहीं छोड़ेंगी। वो अपना केस लड़ रही है। शिलांग पुलिस की एक गलती से उसे जमानत मिल गई थी। इसी गलती को सुधारते हुए पुलिस एक बार फिर कोर्ट जा रही है, जिससे सोनम की जमानत निरस्त करवाई जा सके। इधर, कुछ दिन पहले ही कोर्ट से पेशी के बाद सोनम ने स्थानीय चैनल ईस्ट मोजो को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल इंदौर नहीं लौटेगी। सुनवाई पूरी होने तक शिलांग में ही रहेगी। सोनम जमानत की शर्तों का पालन कर रही है। जब उससे खर्च के बारे में पूछा गया ति उसने कहा कि इसे वे सार्वजनिक नहीं कर सकती। वे खुद अपना खर्च उठा रही हैं।
गौरतलब है कि मई 2025 में शादी के चंद दिनों बाद ही सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी को लेकर शिलांग हनीमून पर गई थी। सोनम पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा की हत्या शिलांग में की थी। हालांकि अप्रैल 2026 में सोनम को पुलिस की गलती के कारण जमानत मिल गई थी। राजा के भाई ने सोनम के नेपाल भागने की भी आशंका जताई थी।
Published on:
26 Jun 2026 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
