19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम रघुवंशी के खिलाफ क्या है वो ‘पुख्ता सबूत’? मेघालय की DGP के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Sonam Raghuvanshi Latest News- इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं...। मेघालय की DGP ने...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Jun 19, 2026

Meghalaya Police Investigation

Sonam Raghuvanshi Latest News- जमानत पर शिलॉंग में रह रही सोनम रघुवंशी के मामले में कोर्ट में चैलेंज करेगी मेघालय पुलिस। (विजुअल एआई जनरेटेड)

Raja Raghuvanshi Murder Case- इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में जमानत पर चल रही सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। मेघालय पुलिस ने जमानत को कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। मेघालय की डीजीपी इदाशिश नोंगरांग ने कहा है कि हमारे पास सोनम के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी फिलहाल जमानत पर है और शिलांग में रह रही है। मेघालय की डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने शुक्रवार को शिलांग में कहा कि पुलिस ने जमानत आदेश को चुनौती देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस मामले में न्यायिक लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

डीजीपी नोंगरांग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस का मानना है कि उपलब्ध साक्ष्य मजबूत हैं और जांच एजेंसियां इस मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नोंगरांग ने कहा कि हम सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत के आदेश को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से चल रही है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।

जब मीडिया ने जांच प्रक्रिया में कथित खामियों को लेकर सवाल किया तो डीजीपी ने जांच अधिकारियों को सही बताया। डीजीपी ने कहा कि यह जटिल मामला है, इसमें कई कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। ऐसे प्रकरणों में जांच करने वाले अधिकारी को कुछ हद तक व्यावहारिक छूट दी जानी चाहिए।

गलत धारा का उल्लेख हो गया था

डीजीपी ने माना कि इस कथित त्रुटि को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन वो केवल दस्तावेजों से जुड़ी तकनीकी गलती थी।इसमें एक कानूनी धारा का उल्लेख गलत तरीके से हो गया था। नोंगरांग ने कहा कि ट्रांजिट रिमांड की कार्यवाही के वक्त संबंधित और सही कानूनी धाराओं का ही उपयोग किया गया था। पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से पूरी की गई थी।

डीजीपी के मुताबिक कागजों में जो चूक हुई वो केवल तकनीकी प्रकृति की थी और इसका जांच की दिशा पर कोई असर नहीं पड़ा है न ही अभियोजन पक्ष के मामले की मजबूती पर असर रहा है। डीजीपी ने कहा कि इस त्रुटि को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया, जबकि समग्र जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह से सही ढंग से चल रही है।

क्या बोली थी सोनम

इससे तीन दिन पहले मीडिया के सामने आई सोनम ने कहा था कि ये सब झूठ बोल रहे हैं। मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। प्लीज इन बातों पर ध्यान मत देना। मैं अभी इस केस में कुछ नहीं बोल सकती, क्योंकि केस अभी ट्रायल कोर्ट में है। सोनम जमानत की शर्तों के कारण शिलांग से बाहर नहीं जा सकती है।

मैं सेफ्टी रीजन की वजह से कहां रह रही हूं इस बारे में बात नहीं कर सकती। मैं अपा खर्चा खुद उठा रही हूं। कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है। सोनम ने यह भीकहा कि यह खर्चा वो कहां से उठा रही हैं, डिस्क्लोज नहीं कर सकती। मैं शिलांग में ही रह रही हूं। मेरे नेपाल भागने की अफवाह थी। जनता से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक