क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ आज बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां फ्री देखें लाइव मैच

IND vs ZIM 3rd T20i: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। आज भारतीय टीम बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। आइये आपको बताते हैं कि इस मैच को कब-कहां फ्री देख सकते हैं?

2 min read

IND vs ZIM 3rd T20i: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया आज बुधवार 10 जुलाई को सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, जिम्‍बाब्‍वे की टीम अपनी सरजमीं पर बढ़त बनाना चाहेगी। ऐसे में आज क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि इस मुकाबले को आप कब-कहां फ्री देख सकते हैं।

IND vs ZIM 3rd T20i मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच बुधवार 10 जुलाई भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs ZIM 3rd T20i का लाइव प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क विभिन्‍न चैनल्‍स पर विभिन्‍न भाषाओं में देख सकते हैं। 

IND vs ZIM 3rd T20i की लाइव स्‍ट्रीमिंग कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे तीसरे टी20 मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग हॉटस्‍टार या जियो सिनेमा पर नहीं होगी। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर फ्री देख सकते हैं।

भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे।

जिम्बाब्वे टीम स्‍क्‍वॉड

वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगरावा, तदिवनाशे मारुमानी, फराज अकरम और अंतुम नकवी।

Published on:
10 Jul 2024 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर