क्रिकेट

IND vs ZIM: जानें कौन है शाहबाज अहमद जिन्हें ज़िम्बाब्वे दौरे पर चोटिल वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर मिली टीम इंडिया में जगह

IND vs ZIM: जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कौन है शहबाज अहमद जो टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं

2 min read
Aug 17, 2022
Shahbaz Ahmed

India tour of Zimbabwe 2022: हर एक वह खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलता है टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता है। अगर यह सपना सच हो जाए तो क्या ही बात, कुछ ऐसा ही हुआ आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज अहमद के साथ। शाहबाज अहमद को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि शाहबाज अहमद को टीम इंडिया में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह मिली है जो इंग्लैंड के द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कौन है शहबाज अहमद जो भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं

शाहबाज अहमद का जन्म 12 दिसंबर 1994 को हरियाणा के मेवात में हुआ था। वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं और 2020 से आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा है। शहबाज अहमद गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी अच्छी तरीके से जानते हैं। बता दें कि शाहबाज ने बंगाल के लिए साल 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे पहला वनडे, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच

इसके 1 साल बाद ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल को एक मैच जिताने में हरियाणा के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शाहबाज ने इस मैच में हरियाणा के खिलाफ 12 बॉल में 17 रन बनाए और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाने में शानदार भूमिका निभाई। इसके बाद साल 2020 आईपीएल में आरसीबी ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: Asia Cup में गरजेगा विराट कोहली का बल्ला, जिम में बहा रहे हैं पसीना देखें वीडियो

गौरतलब है कि शाहबाज अहमद ने आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईपीएल में खेले गए अभी तक 29 मैचों में शाहबाज ने 472 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी झटके हैं। और अब देखने वाली बात होगी कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर पाते हैं या नहीं।

Updated on:
17 Aug 2022 08:43 pm
Published on:
17 Aug 2022 08:40 pm
Also Read
View All