
Ind vs Zim T20Is Live Streaming details: भारतीय क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की पिछली कुछ सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और जियोहॉट स्टार पर देखी होंगी, जिनका सब्सक्रिप्शन अभी तक लोगों के पास होगा। लेकिन, भारतीयों को जिम्बाब्वे बनाम भारत टी20 इंटरनेशनल सीरीज देखने के लिए फिर से जेब ढीली करनी होगी। आइये आपको भी बताते हैं कि आप इस सीरीज का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कब देख सकते हैं।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछली दो सीरीज में क्लीन स्वीप कराने वाली भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की उम्मीद से उतरेगी। ऐसे में एक बार फिर सबकी नजर टीनेएजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले दो मैचों में अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी की, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अब जिम्बाब्वे के दौरे पर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
जिम्बाब्वे ने पिछली वनडे सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से हराया है, जिसके बाद उसके हौसले बुलंद होंगे। मेजबान टीम ने हरारे में ही सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर अजेय बढ़त बनाई। हालांकि आखिरी मैच में बांग्लादेश ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों के बीच खेली गई टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने 2-1 से जीत दर्ज की।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में मोबाइल और लैपटॉप पर फैन कोड ऐप पर देख सकेंगे, जिसके लिए लोगों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण भारतीय फैंस ज़ी का यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर विभिन्न भाषाओं में किया जाएगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण भारतीय फैंस फ्री ऑन एयर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी और मिल्टन शुम्बा।