क्रिकेट

Independence Day 2023: विराट कोहली से लेकर सूर्यकुमार यादव तक क्रिकेटरों ने कुछ ऐसे मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2023 : भारतीय क्रिकेटरों ने भी खास अंदाज में स्‍वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह और सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर ने ट्विटर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

2 min read
suryakumar-yadav.jpg
विराट कोहली से लेकर सूर्यकुमार यादव तक क्रिकेटरों ने कुछ ऐसे मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस।

Independence Day 2023 : भारतवासी आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ऐसे में हर आम से लेकर खास तक आजादी के रंग में रंगा हुआ है। भारतीय क्रिकेटरों ने भी खास अंदाज में स्‍वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह और सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर ने ट्विटर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आइये जानते हैं किस क्रिकेटर ने स्‍वतंत्रता दिवस पर क्‍या कहा है?


बता दें कि 77 वर्ष का ये सफर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इन वर्षों में अपना परचम दुनिया भर में बुलंद करते हुए कई रेकार्ड्स अपने नाम किए हैं। कपिल देव की कप्‍तानी में भारत ने 1983 में पहली बार विश्व विजेता बना था। इसके बाद क्रिकेट भारतीयों का सबसे पसंदीदा खेल बन गया।

1989 में सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और वह इस खेल के महान बल्लेबाजों में से एक बन गए। फिर एमएस धोनी की कप्‍तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया। इसके चार साल बाद 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में ही भारत ने दूसरी बार वनडे विश्व कप जीता। उम्‍मीद है कि भारत 12 साल बाद अपनी सरजमीं पर खेले जाने वर्ल्‍ड कप 2023 को जीतकर इतिहास रचेगा।

यह भी पढ़ें : आयरलैंड पहुंची टीम इंडिया, बुमराह के साथ खास अंदाज में दिखे रिंकू सिंह और शिवम दुबे

इन क्रिकेटर्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय क्रिकेटरों ने खास अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इनमें विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा समेत कई क्रिकेटर शामिल हैं। आइये जानते है किसने क्‍या कहा?

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज क्रिकेटर ने किया संन्यास तोड़ने का ऐलान

Published on:
15 Aug 2023 11:39 am