क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ही नहीं, Asia Cup Rising Stars 2026 में ये भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्‍तान को अकेले चटा सकते हैं धूल

India A strength in Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्‍तान ए के बीच महामुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। आइये इससे पहले आपको भारतीय टीम की ताकत के बारे में बताते हैं।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 3:32 PM IST
India A strength in Asia Cup Rising Stars
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India A strength in Asia Cup Rising Stars 2026: तिलक वर्मा की अगुवाई में भारत ए टीम मेंस एसीसी एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में अपने अभियान का आगाज शुक्रवार 20 नवंबर से नेपाल के खिलाफ करने जा रही है। जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से भारतीय टीम का सामना 22 नवंबर को होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने इस बाद काफी तगड़ी टीम भेजी है, ताकि इस टूर्नामेंट में 13 साल के खिताबी सूखे को खत्‍म किया जा सके। आइये आज आपको इस टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत ए की ताकत के बारे में बताते हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के अलावा कई मैच विनर खिलाड़ी हैं।

वैभव सूर्यवंशी अकेले ही पड़ सकते हैं विपक्षी टीम पर भारी

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू कर चुके वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्‍टार्स एशिया कप वनडे फॉर्मेट में विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। वैभव अगर टिक गए तो वह अकेले ही पूरी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 15 वर्षीय युवा ओपनर अब 295 रन बना चुका है। इस दौरान उन्‍होंने 185 के स्‍ट्राइक रेट से गेंदबाजी की धुनाई की है और उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 81 रन है। वहीं, वैभव के लिस्‍ट ए करियर की बात करें, तो वह अब तक 13 पारियों में 43.38 के औसत और 176.80 के स्‍ट्राइक रेट से 564 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 190 रन है।

अभिषेक शर्मा में भी अकेले ही पलट देते हैं मैच का रुख

भारत ए टीम के दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा को अब हर कोई जान गया है। हाल ही में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके बल्‍लेबाजी प्रदर्शन को शायद ही कोई भूला हो। अभिषेक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 72 मैचों की 71 पारियों में 32.86 के औसत और 196.36 के स्‍ट्राइक रेट से 2268 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 135 रन है। वहीं, लिस्‍ट ए क्रिकेट में वह 69 मैचों की 68 पारियों 33.78 के औसत और 100 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से 2196 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्‍कोर 170 रन रहा है।

भारतीय कप्‍तान तिलक वर्मा का अनुभव आएगा काम

राइजिंग स्‍टार्स एशिया कप 2026 में भारत की तीसरी सबसे बड़ी ताकत उसके कप्‍तान तिलक वर्मा हैं। तिलक को टी20 इंटरनेशनल के साथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का भी अनुभव है। तिलक ने अभी तक 75 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की 71 पारियों में 43.11 के औसत और 145.75 के स्‍ट्राइक रेट से 1940 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से दो शतक और 11 अर्धशतक भी आए हैं। हालांकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्‍होंने अब तक सिर्फ पांच मैच खेलने को मिले हैं, जिनकी चार पारियों में उन्‍होंने 22.66 के औसत से 68 रन बनाए हैं।

भारत के बेस्‍ट फिनिशर हैं रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को टी20 का बेस्‍ट फिनिशर माना जाता है। उन्‍हें डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। रिंकू भारत के लिए अब 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 35 पारियों में 36.94 के औसत और 156.34 के स्‍ट्राइक रेट से 702 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, अब तक दो वनडे इंटरनेशनल मैचों की दो पारियों में वह 27.50 के औसत और 134.14 के स्‍ट्राइक रेट से 55 रन ही बना सके हैं।

विपक्षी टीमों को शुरुआती झटके दे सकते हैं प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस टूर्नामेंट में भारत के पेस अटैक के अगुवा होंगे, जिन्‍हें टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्‍छा खासा अनुभव है। उन्‍होंने अभी तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 12 पारियों में 33.33 के औसत से 12 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 3/22 है। वहीं, वनडे इंटरनेशनल में उन्‍हें तीन मैचों का अनुभव है, जिनकी तीन पारियों में उन्‍होंने 4 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी बेस्‍ट परफोर्मेंस 2/56 है।