क्रिकेट

इंग्लैंड ए के खिलाफ इंडिया ए महिला टीम का ऐलान, तीनों फॉर्मेट के लिए चुनी गईं टीमें

महिला चयन समिति ने इंग्लैंड ए के खिलाफ आगामी ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए इंडिया ए की टीमों की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 5:56 PM IST
India A squads announced vs England A
महिला क्रिकेटर अनुष्का शर्मा अन्य भारतीय खिलाड़ी के साथ (File Photo- IANS)

India A squads announced: इंग्लैंड-ए के खिलाफ आगामी ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए इंडिया-ए टीमों की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज में तीन टी20, तीन वनडे और एक मल्टी-डे मुकाबला खेला जाएगा। टी20 सीरीज के मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि वनडे और मल्टी-डे मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होंगे।

इंग्लैंड-ए के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की कप्तान अनुष्का शर्मा हैं, जबकि उप-कप्तान मिन्नू मणि को बनाया गया है। मल्टी-डे मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम की कप्तानी मिन्नू मणि को सौंपी गई है, जबकि तेजल हसबनीस उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगी।

टी-20 सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम

वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, सानिका चालके, अनुष्का शर्मा (कप्तान), निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेट-कीपर), शिप्रा गिरि (विकेट-कीपर), मिन्नू मणि (उप-कप्तान), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल और काश्वी गौतम।

वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम

वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, प्रिया पुनिया, अनुष्का शर्मा (कप्तान), निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेट-कीपर), शिप्रा गिरि (विकेट-कीपर), मिन्नू मणि (उप-कप्तान), तेजल हसबनीस, श्रेयंका पाटिल, अमीषा बहुखंडी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत और काश्वी गौतम।

मल्टी-डे मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम

शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, पूर्वजा वेर्लेकर, हेनरिएटा परेरा, तेजल हसबनीस (उप-कप्तान), शिप्रा गिरि (विकेट-कीपर), उमा छेत्री (विकेट-कीपर), मिन्नू मणि (कप्तान), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुखंडी, हैप्पी कुमारी और शबनम शकील।

इंग्लैंड महिला ए टीम का भारत दौरा 2026: पूरा शेड्यूल

मैचदिनतारीखसमय (IST)मुकाबलावेन्यू
1सोमवार30 नवंबर 2026दोपहर 1:00 बजेपहला टी20पुणे
2गुरुवार3 दिसंबर 2026शाम 6:00 बजेदूसरा टी20पुणे
3शनिवार5 दिसंबर 2026शाम 6:00 बजेतीसरा टी20पुणे
4मंगलवार8 दिसंबर 2026सुबह 9:00 बजेपहला वनडेमुंबई
5शुक्रवार11 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेमुंबई
6सोमवार14 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेमुंबई
7शनिवार19 दिसंबर 2026सुबह 9:30 बजेमल्टी-डे मैचमुंबई

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
11 Nov 2026, 5:56 PM IST
Published on: