क्रिकेट

IND vs PAK, U19 Asia Cup: दिवाली के दिन अर्जुन राजपूत का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक

भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 एशिया कप 2026 के 8वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। इस मैच में अर्जुन राजपूत ने कमाल की पारी खेली और शतक ठोक भारत को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 2:00 PM IST
Arjun Rajput hundred in U19 Asia Cup 2026
भारतीय क्रिकेटर अर्जुन राजपूत (Photo- X/@BCCI)

U19 Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 एशिया कप 2026 के 8वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। इस मैच में भारत की अंडर-19 की ओर से अर्जुन राजपूत ने कमाल की बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 80 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी ओर से यह शतक ऐसे समय में आया जब भारतीय अंडर-19 टीम संघर्ष कर रही थी।

107 रन बनाकर आउट हुए अर्जुन राजपूत

भारतीय अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज अर्जुन राजपूत 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 85 गेंदों का सामना किया और 11 चौके 5 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.88 रहा।

भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत रही खराब

भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। हालांकि भारतीय टीम का पहले बल्लेबाज का फैसला उस वक्त सही नहीं साबित हुआ, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद वीके वीनिथ (8 रन), यशवर्धन चौहान (1 रन) और आर्यवीर सहवाग (22 रन) का विकेट गंवा दिया।

ऐसे मुश्किल समय में अर्जुन राजपूत ने एक छोर संभालते हुए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने ना सिर्फ शतक लगाया, बल्कि टीम को मुश्किल हालात से उबारा भी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत अंडर-19 प्लेइंग-11: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेट-कीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान।

भारत अंडर-19 प्लेइंग-11: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेट कीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह।

Updated on:
8 Nov 2026, 2:00 PM IST
Published on: