क्रिकेट

NZ vs IND: भारत ने 5वें वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया

NZ vs IND 5th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए।
3 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 3:55 PM IST
New Zealand vs India 5th ODI
भारतीय क्रिकेट टीम। (Photo- IANS)

NZ vs IND 5th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर पांचवां वनडे मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से वनडे सीरीज जीती थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत रही खराब

भारत से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाज टीम का स्कोर 26 रन तक ही पहुंचा पाए थे कि टिम सीफर्ट 14 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद विल यंग का साथ देने के लिए निक केली क्रीज पर आए। हालांकि, यह साझेदारी भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। 16.3वें ओवर में विल यंग आउट हो गए। उनका विकेट 64 रन के स्कोर पर गिरा। विल यंग ने 42 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए।

इसके बाद निक केली और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 20.4वें ओवर में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। निक केली 45 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए फिन एलन भी कुछ खास नहीं कर सके और महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फिन एलन के आउट होने के बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने माइकल ब्रेसवेल के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इसके बाद पहले माइकल ब्रेसवेल और फिर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आउट हो गए। माइकल ब्रेसवेल ने 33 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 42 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

सैंटनर और क्लार्क ने बढ़ाई भारत की चिंता

लगातार दो विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रिस्टियन क्लार्क और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी हुई। इससे भारतीय टीम की परेशान बढ़ गई। हालांकि इस साझेदारी को नमन धीर ने तोड़ा। मिचेल सैंटनर 31 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम के स्कोर में महज 3 रन ही जुड़े थे कि क्रिस्टियन क्लार्क भी पवेलियन लौट गए।

आखिरी विकेट लेकर भारत ने दर्ज की जीत

इसके बाद ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी ने न्यूजीलैंड को जीत दिलाने का प्रयास किया। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 22 गेंदों में 20 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने ब्लेयर टिकनर को लॉन्ग ऑन पर खड़े विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद आखिरी विकेट के रूप में मैथ्यू फिशर बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। 48.1वें ओवर में जैकब डफी 9 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

अर्शदीप सिंह रहे प्लेयर ऑफ मैच

भारत ओर से अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें 2 मैडन ओवर भी शामिल है। अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2 व विकेट झटके। अक्षर पटेल ने 6.1 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। आकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर ने 1-1 विकेट लिया।

खबर अपडेट हो रही है...

Also Read
View All