क्रिकेट

IND vs WI : भारत ने विंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्ज़ा

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 31.5 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 14.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली। ये भारत की लगातार पांचवी वनडे सीरीज जीत है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 5:22 PM IST
jadeja
IND vs WI : भारत ने विंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्ज़ा

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 31.5 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 14.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली। ये भारत की लगातार पांचवी वनडे सीरीज जीत है।

भारत की बल्लेबाजी -
सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था जबकि तीसरे मैच में विंडीज को जीत मिली थी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 33 रनों का पारी खेली। शिखर धवन (6) के रूप में भारत ने अपना एकमात्र विकेट खोया।

भारत की शानदार गेंदबाजी -
यह वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर 121 था जो उसने 27 अप्रैल 1997 को पोर्ट ऑफ स्पेन में बनाया था। भारतीय गेंदबाजों खासकर रवींद्र जडेजा के आगे विंडीज के बल्लेबाज कुछ भी नहीं कर पाए। उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज मार्लन सैमुएल्स ने 24 रनों का योगदान दिया। रोवमैन पावेल ने 16 रन बनाए। मेहमान टीम ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर खो दिया था। केरन पावेल को भुवनेश्वर कुमार ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। केरन जब आउट हुए तब टीम का खाता भी नहीं खुला था। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शाई होप (0) को बोल्ड कर विंडीज को बड़ा झटका दिया। पावेल और सैमुएल्स ने कुछ समय विकेट पर बिताते हुए टीम का स्कोर 36 तक पहुंचाया। यहां जडेजा ने सैमुएल्स का विकेट लेकर उनकी पारी का अंत किया।

जडेजा का शानदार प्रदर्शन -
जडेजा ने ही शिमरोन हेटमायेर (9) को आउट किया। खलील अहमद ने 57 के कुल स्कोर पर पावेल को पवेलियन भेज विंडीज टीम को पांचवां झटका दिया। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और उसके बड़े स्कोर की उम्मीदें भी खत्म हो गई थीं। बुमराह ने फाबियान एलेन को आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। होल्डर, खलील अहमद का शिकार बने। किमो पॉल को 94 के कुल स्कोर पर आउट कर कुलदीप ने अपना खाता खोला। जडेजा ने केमर रोच (5) और फिर ओशाने थॉमस (0) को आउट कर विंडीज की पारी का अंत किया। भारत के लिए जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए। बुमराह और अहमद को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्वर और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।

Published on: