क्रिकेट

NZ vs IND 3rd T20I: भारत ने पावर-प्ले में बनाया सर्वोच्च स्कोर, ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया। भारत ने इस मैच में पावर-प्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 3:32 PM IST
New Zealand vs India
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- X/@BCCI)

Top Men's T20I Powerplay Scores: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिले 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत ने पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20i सीरीज के तीसरे में पावर-प्ले में 118 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2024 में एडिनबर्ग में खेले गए मैच में पावर-प्ले में 1 विकेट पर 113 रन बनाया था।

मेंस T20I में पावर-प्ले के सबसे बड़े स्कोर

क्रमस्कोरटीमों के बीच मुकाबलास्थान और वर्ष
1118/0भारत बनाम न्यूजीलैंडवेलिंगटन, 2026
2113/1ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंडएडिनबर्ग, 2024
3102/0दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीजसेंचुरियन, 2023
4100/0भारत बनाम अफगानिस्तानदिल्ली, 2026
5100/1इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
695/1भारत बनाम इंग्लैंडमुंबई, 2025
794/1भारत बनाम न्यूजीलैंडक्राइस्टचर्च / गुवाहाटी, 2026

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में ठोका शतक

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक ठोका। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका चौथा शतक है। फिलहाल 38 गेंद में 4 चौके और 11 छक्के संग अभिषेक शर्मा 113 रन बनाकर आउट हुए। वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा का यह 11वां शतक हैं। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के मामले में क्रिस गेल 22 शतक के साथ टॉप पर है। इसके बाद बाबर आजम 13 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली, क्विंटन डी कॉक और डेविड वार्नर के नाम टी20 क्रिकेट में 10-10 शतक हैं।

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके

युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के संग 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.84 रहा। वैभव सूर्यवंशी को मौजूदा सीरीज में पहली बार ओपनर के तौर पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपनी पारी से टीम प्रबंधन का भरोसा कायम रखा। पिछले मैच में उन्हें ओपनिंग का मौका नहीं मिला था। वहीं संजू सैमसन महज 12 रन बनाकर आउट हुए।

Updated on:
27 Oct 2026, 3:32 PM IST
Published on: