क्रिकेट

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: उमेश यादव की वापसी, पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

- अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित ।- शमी, सैनी को नहीं मिली जगह ।
less than 1 minute read
Feb 18, 2021
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: उमेश यादव की वापसी, पास करना होगा फिटनेस टेस्ट
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: उमेश यादव की वापसी, पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए बुधवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी। अहमदाबाद में होने वाले मैच के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव को शार्दुल ठाकुर की जगह शामिल किया गया है। लेकिन इससे पहले उमेश को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। टेस्ट पास करने के बाद ही वह भारतीय टीम से जुड़ेंगे। शार्दुल को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया है।

शमी, सैनी को जगह नहीं -
हालांकि माना जा रहा था कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की टीम में वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों ही खिलाड़ी चोट से उबर चुके हैं।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित, मयंक, शुभमन , पुजारा, रहाणे, लोकेश राहुल, हार्दिक, पंत, साहा, आर. अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह व मोहम्मद सिराज।

आइसीसी रैंकिंग में रोहित और अश्विन की लंबी छलांग-
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बुधवार को जारी आइसीसी की ताजा विश्व टेस्ट रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। रोहित नौ स्थान के फायदे के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर्स की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Published on:
18 Feb 2021 03:28 pm
Also Read
View All
IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों

IND vs AFG: T20 इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत जीती सीरीज