क्रिकेट

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने किया कमाल, 2024 के बाद भारत के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में पहला विकेट 130 के स्‍कोर पर गंवाया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच शतकीय ओपनिंग साझेदारी हुई है, जो कि नंवबर 2024 के बाद सबसे बड़ी साझेदारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 10:45 AM IST
IND vs NZ 1st Test, Yashasvi Jaiswal and KL Rahul
भारतीय ओपनर केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 1st Test Day 2: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के तहत 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में पहला विकेट 130 के स्‍कोर पर गंवाया है। यशस्‍वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए। जबकि केएल राहुल अभी भी क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच 130 रन की ओपनिंग साझेदारी नवंबर 2024 के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

पर्थ में हुई थी 201 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

बता दें कि यशस्‍वी और केएल राहुल के बीच पिछली बार नवंबर 2024 में पर्थ में 201 रन की पार्टनरशिप हुई थी। उसके बाद भारतीय टीम 17 मैच खेल चुकी है, लेकिन इन दोनों के बीच अब जाकर शतकीय साझेदारी हुई है।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
20 Nov 2026, 10:45 AM IST
Published on: