Glenn Phillips Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए हैं। इसमें हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शतकों के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की। फिलिप्स इस टेस्ट में शतक के साथ ही भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया। अब वह भारत के खिलाफ तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।