क्रिकेट

श्रीलंका लेजेंड्स के खिलाफ इरफान पठान की तूफानी पारी, भारत 5 विकेट से जीता मैच

Highlight - इरफान पठान रहे मैन ऑफ द मैच - गेंदबाजी में पठान ने 1 विकेट भी लिया - भारत ने सीरीज में जीता लगातार दूसरा मैच
2 min read
pathan.jpeg

मुंबई। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ( Road Safety world Series 2020 ) में मंगलवार को इंडिया लेजेंड्स ( India Legends ) का मुकाबला श्रीलंका लेजेंड्स से हुआ। भारत ने इस सीरीज की दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो ऑलराउंडर इरफान पठान ( Irfan pathan ) रहे, जिन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। पठान ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

श्रीलंका की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

आपको बता दें कि इस मैच में इंडिया लीजेंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 138 रन बनाए थे। श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही थी। दिलशान और कलुविथराना के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई थी। हालांकि बाद में 10 रनों के अंदर श्रीलंका ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। मिडिल ऑर्डर में सिर्फ कापुगेदरा ने 23 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाजा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका।

मुनफ पटेल ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत की तरफ से गेंदबाजी में मुनफ पटेल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं बाकी गेंदबाजों जहीर, पठान, गोनी और बांगर को 1-1 विकेट मिला।

सस्ते में पवेलियन लौटे सचिन-सहवाग

139 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। इंडिया लेजेंड्स ने सचिन और सहवाग का विकेट बहुत जल्द ही गंवा दिया था। सचिन तो बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं सहवाग भी सिर्फ 5 बॉल के मेहमान रहे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 रन ही बनाए। सचिन-सहवाग का विकेट गिरने के बाद मोहम्मद कैफ ने तीसरे नंबर पर आकर 46 रनों की पारी खेली, जहां से भारत के जीतने की उम्मीद नजर आने लगी। कैफ और युवराज (1) के आउट होने के बाद पठान ने अपनी आतिशी पारी से भारत को जीत दिला दी।

इंडिया लेजेंड्स का अब अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स से 14 मार्च को है।

Updated on:
11 Mar 2020 09:55 am
Published on:
11 Mar 2020 09:54 am
Also Read
View All
CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

रवि बिश्नोई पहले से ज्‍यादा घातक कैसे हुए? भारत के स्टैंड-इन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने बताई वजह

अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर, नए कप्तान से साथ उतरेगी टीम

छात्र आंदोलन पर अबतक कुछ नहीं बोले विराट कोहली, फर्जी पोस्ट हो रहा वायरल, अन्य एथलीट्स क्या बोले?

Sanju Samson on leaving RR: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स क्‍यों चुनी? पहली बार बताईं फैसले के पीछे की 2 मुख्‍य वजह