इस मैच में भारत के लिए एक बार फिर गेंदबाज विलेन बने। गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाये और आखिरी 5 ओवर में 61 रन दिये। भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 52 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया।
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए और इस मैच को जीत लिया।
इस मैच में भारत के लिए एक बार फिर गेंदबाज विलेन बने। गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाये और आखिरी 5 ओवर में 61 रन दिये। भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 52 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। भुवनेश्वर ने 17वे ओवर में 15 और 19वे ओवर में 16 रन दिये और मैच को पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के हाथों में दे दिया।
टीम के अन्य गेंदबाजों की बात करें तो हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन लुटाये। हर्षल ने 18वे ओवर में 3 सिक्स के साथ 22 रन लुटाये। हर्षल को भी कोई विकेट नहीं मिला। वहीं युजवेंद्र चहल ने सिर्फ 3.2 ओवर में 42 रन दिए। अकेले अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की और मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन दिए और 3 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों के भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। ग्रीन ने सिर्फ 30 गेंद में 61 रन बनाए, वहीं वेड ने 21 गेंद पर 6 चौके और 2 सिक्स की मदद से 45 रन बनाए। भारत के लिए उपकप्तान केएल राहुल ने 35 गेंदों में 55 रन, सूर्यकुमार ने 46 रन और हार्दिक पांड्या ने 30 गेंद पर 71 रनों की पारी खेली।