IND vs NZ: रांची के एससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए पहले टी20 मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया। इस मैच में भारत ने कई गलतियां की लेकिन हार के तीन मुख्य कारण थे। तो आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में -
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला रांची के एससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 21 रन से हरा दिया। इस हार का मुख्य कारण भारत की डैथ ओवर्स में गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। ये दो गलतियां भारत बार- बार दोहरा रहा है।
हार का मुख्य कारण भारतीय तेज गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने जमकर रन लुटाये। भारत के मुख्य तेज गेंदबाज कप्तान हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और उमरान मालिक बहुत महंगे साबित हुए। हार्दिक पांड्या ने 11 की इकॉनमी से 3 ओवर में 33 रन लुटाये और कोई विकेट नहीं लिया। वहीं अर्शदीप ने 12.80 की इकॉनमी से चार ओवर में 51 रन लुटाये और एक विकेट चटकाया। वहीं उमरान मालिक ने मात्र 1 ओवर डाला और उसमें 16 रन दिये। उनेक अलावा शिवम मवी ने दो ओवर में 19 रन लुटाये। तेज गेंदबाजों का यह शर्मनाक प्रदर्शन भारतीय टीम को ले डूबा।
दूसरा कारण डैथ ओवर में अर्शदीप सिंह का शर्मनाक प्रदर्शन रहा। अर्शदीप ने डैथ ओवर्स में जमकर रन लुटाये और एक बार फिर नो बॉल फेंकी। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 177 रन का विशाल लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन बटोरे। यह ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फेंका। अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद नो डाल दी। जो उन्हें बहुत महंगी पड़ी।
इस ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिशेल ने सिक्स जड़ दिया। सिक्स के साथ-साथ यह गेंद नो भी थी। जो भारत को बहुत महंगी पड़ी। इसके बाद जब अर्शदीप ने दोबारा गेंद डाली तो उस पर भी बल्लेबाज ने सिक्स लगाया। इस तरह 1 गेंद पर 13 रन बने। इसके बाद अर्शदीप की अगली गेंद पर मिचेल ने फिर सिक्स मारा। यह इस ओवर का तीसरा सिक्स था। इस तरह ओवर की 2 गेंद हुईं तो 19 रन बन चुके थे। अर्शदीप ने अपने ओवर में N6 6 6 4 0 2 2 रन दिये।
तीसरा और आखिरी कारण भारतीय टॉप ऑर्डर का लगातार फ्लॉप होना। टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 15 ही रनों पर अपने तीन विकेट खो दिए। इस दौरान शुभमन गिल 7, ईशान किशन 4 और राहुल त्रिपाठी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शुरुआती तीन विकेट्स गिरने के चलते टीम इंडिया का मोमेंटम बिगड़ गया और वह अंत तक संघर्ष करती रही।