क्रिकेट

Ind vs Eng 3rd T20I: ट्रेंड ब्रिज में इंग्लैंड ने नहीं, भारत ने खेला था पहला मुकाबला, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

Ind vs Eng 3rd T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जाना है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि यहां पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला इंग्‍लैंड की टीम ने नहीं, बल्कि भारतीय टीम ने खेला था। आइये इस मैच से पहले इस ग्राउंड के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Jul 06, 2026
Ind vs Eng 3rd T20I Trent Bridge Record
नॉटिंघम स्थित ट्रेंड ब्रिज ग्राउंड का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ind vs Eng 3rd T20I Trent Bridge Record: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब बेहद ही अहम मोड़ पर पहुंच गई है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश से धुलने के बाद दूसरा मैच मेजबान टीम ने जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत को सीरीज जीतने हैं, तो उसे बाकी के तीनों मैच जीतने होंगे। अगला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। यह वही ग्राउंड है, जहां मेजबान इंग्‍लैंड ने नहीं, बल्कि भारत ने पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

ट्रेंट ब्रिज में भारत-बांग्‍लादेश के बीच खेला गया था पहला टी20 इंटरनेशनल मैच

ट्रेंट ब्रिज में पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2009 के टी वर्ल्‍ड कप में भारत और बांग्‍लादेश के बीच खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 25 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया के ट्रेंट ब्रिज में रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक उसने यहां कुल चार टी20 मैच खेले हैं, जिनमे से दो जीते हैं तो दो में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबला यहां मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ ही 2022 में खेला था, जिसमें उसे 17 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों के नतीजे

मैच क्रमसीजनमुकाबलाविजेताअंतर
12023इंग्लैंड vs न्यूजीलैंडन्यूजीलैंड6 विकेट
22022इंग्लैंड vs भारतइंग्लैंड17 रन
32021इंग्लैंड vs पाकिस्तानपाकिस्तान31 रन
42012इंग्लैंड vs वेस्टइंडीजइंग्लैंड7 विकेट
52009पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीकापाकिस्तान7 रन
62009भारत vs साउथ अफ्रीकासाउथ अफ्रीका12 रन
72009न्यूजीलैंड vs श्रीलंकाश्रीलंका48 रन
82009इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीकासाउथ अफ्रीका7 विकेट
92009आयरलैंड vs न्यूजीलैंडन्यूजीलैंड83 रन
102009भारत vs आयरलैंडभारत8 विकेट
112009श्रीलंका vs वेस्टइंडीजश्रीलंका15 रन
122009ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंकाश्रीलंका6 विकेट
132009बांग्लादेश vs आयरलैंडआयरलैंड6 विकेट
142009बांग्लादेश vs भारतभारत25 रन

ट्रेंट ब्रिज में इंग्‍लैंड के आंकड़े

वहीं, ट्रेंट ब्रिज में मेजबान इंग्‍लैंड की बात करें तो उसने अब तक यहां पांच मैच खेले हैं, जिनमें से दो मे जीत दर्ज की है, तो तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इस मैदान पर 2009 से लेकर अब तक कुल 14 पुरुष टी20 इंटरनेशन मैच खेले जा चुके हैं।

Updated on:
06 Jul 2026 03:10 pm
Published on:
06 Jul 2026 03:10 pm