क्रिकेट

NZ vs IND: ईडन पार्क की सबसे बड़ी चेज मास्‍टर है टीम इंडिया, यहां न्‍यूजीलैंड के 200+ टारगेट को आसानी से किया है हासिल

India T20Is records at Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड दमदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक यहां तीन मैच खेले हैं और तीनों में शानदार रन चेज किया है। एक बार तो न्‍यूजीलैंड की टीम से मिले 200+ के टारगेट को भी हासिल किया है। इस तरह यहां भारतीय टीम अभी तक अजेय है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 10:46 AM IST
India T20Is records at Eden Park
भारतीय क्रिकेट टीम। (Photo- X/@BCCI)

India T20Is record at Eden Park Auckland: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार 30 अक्‍टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अभी तक के सभी मुकाबले जीते हैं। एक बार तो न्‍यूजीलैंड की टीम यहां भारत के सामने 200+ का लक्ष्‍य भी रख चुकी है, जिसे भी टीम इंडिया ने आसानी से हासिल किया है। इस तरह न्‍यूजीलैंड के इस होम ग्राउंड पर पूरी तरह भारत का दबदबा देखने को मिला है।

ईडन पार्क में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

बता दें कि ऑकलैंड के ईडन पार्क पर टीम इंडिया ने अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर ईडन पार्क में दो मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की थी। एक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, तो दूसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत का T20I रिकॉर्ड

मैच की तारीखविपक्षी टीमनतीजाभारत की जीत का अंतर
8 फरवरी 2019न्यूजीलैंडभारत जीता7 विकेट
24 जनवरी 2020न्यूजीलैंडभारत जीता6 विकेट
26 जनवरी 2020न्यूजीलैंडभारत जीता7 विकेट

मैच के सभी टिकट बिके

न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑकलैंड में 30 अक्‍टूबर को खले जाने वाले चौथे टी20 मैच के सभी 40 हजार टिकट बिक चुके हैं। इस तरह इस मुकाबले के लिए स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है। यहां भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ जा रही है। तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्‍त देकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की थी।

तीसरे मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने सिर्फ 52 गेंदों में 89* रन और फिन एलन ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए थे। भारत ने अभिषेक शर्मा की 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 199 रनों के लक्ष्य को मात्र 13.2 ओवर में हासिल कर लिया था। वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रन की पारी खेली थी। ऑकलैंड में भी कुछ इसी तरह का मुकाबला होने की उम्‍मीद है।

Updated on:
29 Oct 2026, 10:46 AM IST
Published on: