क्रिकेट

वर्ल्ड कप के फाइनल में फिर होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत

U19 World Cup 2024 Final IND vs AUS: तीन महीने के भीतर दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने वाली है। वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने बाजी मारी थी। ऐसे में भारतीय युवा टीम 11 फरवरी को उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 10:10 AM IST
india_u19_vs_australia_u19.jpg
,,

U19 World Cup 2024 Final IND vs AUS: आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को ऑस्‍ट्रेलिया ने 1 विकेट से शिकस्‍त दी। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा कंगारुओं ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर विश्‍व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब ऑस्‍ट्रेलिया की भिड़ंत फाइनल में भारत से होगी। ये मुकाबला 11 फरवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। तीन महीने के भीतर ये दूसरा मौका है जब आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने बाजी मारी थी। ऐसे में भारतीय युवा टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।


19 नवंबर को खेले गए वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत की सीनियर टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 240 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत ये लक्ष्‍य 4 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का मौका

अब 11 फरवरी को एक बार फिर वर्ल्‍ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने वाली है। दोनों ही देशों की टीमें आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में है। जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय दर्शक उम्‍मीद कर रहे हैं कि भारतीय युवा टीम वनडे वर्ल्‍ड कप का हिसाब चुकता करे।

अभी तक अविजित है भारतीय टीम

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अभी तक अविजित है। टीम इंडिया अब फाइनल में ऑस्‍ट्रेलियन टीम पटखनी देकर इतिहास रचना चाहेगी। भारत के कप्तान उदय सहारन के साथ सचिन दास, मुशीर खान, सौमी पांडे जैसे युवा खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इन खिलाड़ियों पर भारत को खिताब जिताने का दारोमदार होगा।

यह भी पढ़ें : विश्वनाथन आनंद की एकेडमी से निकल रहे प्रज्ञानानंद जैसे होनहार

Updated on:
9 Feb 2024, 10:10 AM IST
Published on: