
India vs Afghanistan T20I Series Schedule: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कंन्फर्म करने के बाद नफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने तारीखों की घोषणा कर दी है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड होगा और भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान बनेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।
एसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पहला टी20 मैच 13, दूसरा टी20 15 और तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। ये सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। एसीबी ने यह भी कहा कि बीसीसीआई ने तारीखों पर सहमति दे दी है।एसीबी के सीईओ नसीब खान ने बोर्ड के कमर्शियल पार्टनर्स को एक पत्र लिखते कहा कि बोर्ड यह पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक होने वाला है।
इस तरह अफगानी बोर्ड के ऑफिशियल बयान ने अब भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे की संभावना को भी लगभग खत्म कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने छह व्हाइट-बॉल मैच के लिए 1 से 13 सितंबर का समय तय किया था और अफगानिस्तान सीरीज का कम से कम एक मैच इसी विंडो से टकरा रहा है। हालांकि बीसीबी की प्रस्तावित तारीखों में अभी तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है। अगर सरकार आखिरी समय पर निर्देश नहीं दे, तो बांग्लादेश सीरीज की उम्मीद अब लगभग खत्म हो चुकी है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के पास मीडिया राइट्स हैं। वह तीन मैचों के लीनियर राइट्स के लिए जियोस्टार, सोनी स्पोर्ट्स ओर जी यूनाइट8 से बातचीत कर रहा है। इस सीरीज के ब्रॉडकास्टर के भी 24 घंटे में फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, सीरीज के डिजिटल राइट्स फैन कोड के पास हैं। सबसे अजम बात ये है कि अफगानिस्तान पहली बार ऑफिशियली भारत को बाइलेटरल सीरीज में होस्ट कर रहा है।