क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले भारत के लिए गुड न्यूज, फिट हुआ गौतम गंभीर का ‘चहेता’

India vs Afghanistan T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय खेमे से अच्‍छी खबर सामने आई है। गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट हो गए हैं।
2 min read
Sep 08, 2026
India vs Afghanistan T20Is
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Afghanistan T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में होना है। इससे पहले टीम इंडिया के खेमे से अच्‍छी खबर है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं। ज्ञात हो कि बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति ने जब भारतीय टीम की घोषणा की थी, तब चार खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह को सशर्त स्‍क्‍वॉड में जगह दी गई थी। ये चारों फिटनेस क्लियरेंस हासिल करने पर ही टीम से जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर को फिट घोषित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक बुमराह पर सस्‍पेंस बरकरार है।

वाशिंगटन सुंदर सीरीज खेलने को तैयार

बता दें कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बीच हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। उसके बाद वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल सके थे। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट अनुसार, सुंदर ने फिटनेस क्लियरेंस हासिल कर लिया है और वह अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।

नीतीश, हर्षित और बुमराह पर आया ये अपडेट

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का का फिटनेस टेस्ट और मैच सिम्यूलेशन हो चुका है। उन्‍हें अभी फिटनेस क्लियरेंस हासिल करना होगा। वहीं, जसप्रीत बुमराह को मैच सिम्यूलेशन टेस्ट देना है, जो 9 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद इन तीनों के खेलने पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। ज्ञात हो कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद बुमराह कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके हैं।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 2026 शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्‍यू
13 सितंबर 2026पहला टी20अरुण जेटली स्‍टेडियम, दिल्‍ली
15 सितंबर 2026दूसरा टी20अरुण जेटली स्‍टेडियम, दिल्‍ली
17 सितंबर 2026तीसरा टी20अरुण जेटली स्‍टेडियम, दिल्‍ली