India vs Australia: रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन, फैंस इनको वनडे में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के करीब एक लाख टिकट बिक चुके हैं।
India vs Austrralia 2025 Series: रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन, इन दोनों दिग्गजों का भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अभी भी क्रेज बरकरार है। अब ये दोनों स्टार खिलाड़ी भारत के लिए सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी अक्टूबर में खेली जाने वाली सीमित ओवर की सीरीज के 90 हजार टिकट बिक चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और कैनबरा में खेले जाने वाले मैचों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
भारतीय टीम अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच 19 अक्टूबर से सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। फिर पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों सीरीज के लिए फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फैंस के बीच अभी से टिकट खरीदने की होड़ देखने को मिल रही है।
19 अक्टूबर - पहला वनडे (पर्थ स्टेडियम, पर्थ)
23 अक्टूबर - दूसरा वनडे (एडिलेड ओवल, एडिलेड)
25 अक्टूबर - तीसरा वनडे (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी)
29 अक्टूबर - पहला टी20आई (मनुका ओवल, कैनबरा)
31 अक्टूबर - दूसरा टी20आई (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न)
02 नवंबर - तीसरा टी20आई (बेलेरिव ओवल, होबार्ट)
06 नवंबर - चौथा टी20आई (बिल पिपेन ओवल, गोल्ड कोस्ट)
08 नवंबर - पांचवां टी20आई (द गाबा, ब्रिस्बेन)