क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज करो-मरो का मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें टी20 मैच

यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' मुक़ाबला है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा और सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।

less than 1 minute read

India vs australia 2nd T20 Live streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज शाम 7.30 बजे से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (WCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों टीम विश्व कप की तैयारियों का अंतिम चरण शुरू करेगी। ऐसे में पहले मैच में हारने के बाद भारत यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगा और सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा।

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 23 सितंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (WCA) में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस,नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Published on:
23 Sept 2022 02:35 pm
Also Read
View All