क्रिकेट

IND vs AUS: इन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज कब्‍जाने उतरेगा भारत, कुछ ऐसी होंगी दोनों की प्लेइंग XI

IND vs AUS 3rd T20I Probable Playing XI: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना चुके भारत की नजर आज टॉफी कब्‍जाने पर होगी तो वहीं कंगारू टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। मैच से पहले जानते हैं दोनों की प्‍लेइंग क्‍या हो सकती है?
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2023, 9:36 AM IST
ind_vs_aus_3rd_t20_probable_playing_xi.jpg

IND vs AUS 3rd T20I Probable Playing XI: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया जहां आज सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, मैथ्‍यू वेड के नेतृत्‍व में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में आज दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच से पहले जानते हैं दोनों की प्‍लेइंग क्‍या हो सकती है?


टीम इंडिया के दो जीत के साथ हौसले बुलंद हैं। आज तीसरे टी20 को जीतकर वह सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेगी। ऐसे में भारत की प्‍लेइंग में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। टीम इंडिया उसी विनिंग कॉम्‍बीनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सीरीज में वापसी के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। ऐसे में कंगारू टीम में एक बदलाव हो सकता है। तनवीर सांघा की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ को आज प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें : तीसरे टी20 में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें गुवाहाटी के मौसम और पिच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्‍लेइंग 11

मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन एबट, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जेसन बेहरेनडॉर्फ/तनवीर सांघा।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के खेल मंत्री बर्खास्त, वर्ल्‍ड कप के बीच की थी ये हरकत

Updated on:
28 Nov 2023, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े