क्रिकेट

IND vs AUS: भारतीय स्पिनरों की फिरकी में फंसे कंगारू, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात्र 199 पर किया ढेर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। गिल को डेंगू हुआ है और वे अभी रिकवर नहीं कर पाये हैं। उनकी जगह युवा खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिला है।
4 min read
• •
Updated: 8 Oct 2023, 6:12 PM IST
steve_smith_.jpg

India vs Australia World cup 2023 Live score Update: वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 200 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय स्पिनरों के सामने कोई भी कंगारू बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया और पूरी टीम 49.3 ओवर में 199 रन बनाकर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 41, स्टीव स्मिथ ने 46, मार्नस लाबुशेन ने 27 और मिचेल स्टार्क ने 28 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो- दो, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्र अश्विन और मोहम्मद सिराज ने एक -एक विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया 199 पर ढेर -
ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। मोहम्मद सिराज के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद मिचेल स्टार्क फिर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में खड़ी हो गई। श्रेयस अय्यर ने बिना कोई गलती किए फाइन लेग से दौड़ लगाई और बेहतरीन कैच पकड़ा। स्टार्क ने 35 गेंद पर दो चौके और एक सिक्स की मदद से 28 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका लगा -
ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका एडम जम्पा के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या की गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर लंबा शॉट लगाने की कोशिश की लेकीन गेंद में ज्यादा गत न होने की वजह से वह सीधा विराट कोहली के हाथ में जा गिरी। जम्पा ने 20 गेंद पर 6 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका लगा -
ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका कप्तान पैट कमिंस के रूप में लगा है। जसप्रीत बुमराह की गुड लेंथ गेंद को कमिंस मिड ऑन पर लंबा मारना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई और हवा में खड़ी हो गई। श्रेयस अय्यर ने बिना कोई गलती किए डाइव लगते हुए कैच लपक लिया। कमिंस ने 24 गेंद पर 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 42.3 ओवर के बाद 8 विकेट खोकर 165 रन बना चुका है।

कैमरून ग्रीन भी आउट हुए -
मैक्सवेल के बाद कैमरून ग्रीन भी कुछ खास नहीं कर पाये और अगले ओवर में चलते बने। अश्विन की गेंद पर ग्रीन ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ मारने की कोशिह की लेकिन वे इसमें सफल नहीं रहे और हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे।

कुलदीप ने मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया
कुलदीप यादव ने भारत को छठी सफलता दिलाई। कुलदीप ने गुगली डाली जिसे मैक्सवेल पढ़ नहीं पाये और पूरी तरह से मिस कर गए। गेंद सीधा लेग स्टम्प पर जा लगी और वे क्लीन बोल्ड हो गए। मैक्सवेल ने 25 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 36 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं।

रवींद्र जडेजा ने एक के बाद एक झटके तीन विकेट -
रवींद्र जडेजा ने तीन गेंदों पर दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने स्टीव स्मिथ के बाद अगले ओवर में लाबुशेन को आउट किया और दो गेंद बाद ही एलेक्स कैरी को पवेलियन भेज दिया। कैरी अपना खाता तक नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं।

लाबुशेन को जडेजा ने पवेलियन भेजा
रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ के बाद मार्नस लाबुशेन को भी पवेलियन भेज दिया है। ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद को लाबुशेन ने स्वीप करने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट कीपर केएल राहुल के दस्तानों में चली गई। लाबुशेन ने अंपायर के फैसले को रीव्यू किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लाबुशेन ने 41 गेंद में 27 रन बनाए।

स्टीव स्मिथ अर्धशतक से चूके -
ऑस्ट्रेलिया को ड्रिंक्स ब्रेक के बाद बहुत बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ जडेजा की टर्न लेती गेंद को स्मजह नहीं पाये और क्लीन बोल्ड हो गए। स्मिथ ने 71 गेंद पर 5 चौके की मदद से 46 रन बनाए। डेविड वॉर्नर की तरह वह भी अर्धशतक लगाने से चूक गए।

ऑस्ट्रेलिया 100 रन के करीब -
एक बार फिर कंगारू टीम बड़ी साझेदारी करने की कोशिश कर रही है। वॉर्नर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ 42 और मार्नश लाबुशेन 14 रन बनाकर क्रीज़ पर टीके हुए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अबतक 23 रन जोड़ लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 24 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा -
ऑस्ट्रेलिया को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने दूसरा झटका दिया है। कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर वॉर्नर का कैच लपका है। वॉर्नर अर्धशतक लगाने से चूक गए और 52 गेंद पर छह चौके की मदद से 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला
जल्द विकेट खोने के बाद सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारों कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर के बाद एकव इककेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। स्मिथ 30 और वॉर्नर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा है। जसप्रीत बुमराह की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर मर्श ने बल्ला लगा दिया जो सीधा स्लिप में खड़े विराट कोहली के हाथों में जा गिरी। मर्श खाता भी नहीं खोल पाये और पवेलियन लौट गए।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू -
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर कर रहे हैं।

गिल की जगह ईशान किशन को मौका मिला -
इस मैच में स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। गिल को डेंगू हुआ है और वे अभी रिकवर नहीं कर पाये हैं। उनकी जगह युवा खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड अभी उपलब्ध नहीं हैं। उसके अलावा सीन एबॉट और जोश इंगलिस को आज मौका नहीं दिया गया है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे में हेड-टू-हेड -
भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों का 149 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से भारत ने 56 तो ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने 83 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि 10 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के साथ अपनी सरजमीं पर कुल 70 वनडे खेले हैं। जिसमें से भारत ने 32 तो कंगारू टीम ने 38 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
ऑस्ट्रेलिया - पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Updated on:
8 Oct 2023, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर