क्रिकेट

IND vs BAN : बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, कुलदीप यादव की जगह उनादकट को मौका

Ind vs Ban 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम में दो महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। जबकि टीम इंडिया में एक बदलाव करते हुए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर उनादकट को मौका मिला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2022, 9:03 AM IST
india-vs-bangladesh-2nd-test-match-bangladesh-won-the-toss-and-choose-the-batting.jpg
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, कुलदीप यादव की जगह उनादकट को मौका।

Ind vs Ban 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला आज ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यासिर के स्थान पर मोमिनुल को और इबादत के स्थान पर तस्कीन को प्लेइंग इले वन में शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया की बात करें तो प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर उनादकट को मौका दिया गया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों देशों के मध्य कुल 12 मैच खेले गए हैं। इनमें से बांग्लादेश एक भी मैच नहीं जीत सका है। दोनों देशों के बीच बांग्लादेश में खेला गया पिछला टेस्ट मैच भारत ने 188 रन से जीता था। भारत के लिहाज से सीरीज का अंतिम टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया ने ड्रॉ खेला या फिर हारा तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद और तस्कीन अहमद।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

Published on: