क्रिकेट

IND vs BAN: दूसरे वनडे में मिली हार के बाद रोहित शर्मा के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी भी पहले कर चुके हैं ऐसा

IND vs BAN: दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 रन से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज गंवाने के साथ ही रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 10:20 AM IST
rohit_sharma_bangadesh.png

Rohit sharma India vs Bangladesh ODI series: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेर - ए - बंगाल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुक़ाबले में भारत को 5 रन से करारी शिखास्त मिली है। इसी एक साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस हार के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अंगूठे की चोट के बावजूद रोहित ने अपनी टीम को जिताने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया। रोहित ने 9वे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर पांच सिक्स और तीन चौके की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। लेकिन वे भारत को यह मैच जीता नहीं पाये। सीरीज गंवाने के साथ ही रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं।

भारतीय टीम 7 साल में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर आई है। इससे पहले भारत ने साल 2015 में महेंद्र सिंह डोनी की कप्तानी में बांग्लादेश का दौरा किया था। तब मेजबान टीम ने भारत को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में भी वही यादें ताज़ा हो गई हैं। भारत पहले दो मैच हार चुका है और तीसरा अगर जीत भी जाता है तो यह सीरीज 2-1 से बांग्लादेश अपने नाम करेगा। भारतीय टीम इस साल काफी दबाव में है क्योंकि परिणाम उसके अनुकूल नहीं रहे हैं।

वहीं बांग्लादेश की टीम का अपने घर में शानदार प्रदर्शन जारी है। बांग्लादेश की टीम अपने घर में अक्तूबर 2016 के बाद से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है। बांग्लादेश से पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से हार मिली थी। कीवियों के खिलाफ शिखर धवन कप्तान थे।

Published on: