क्रिकेट

IND vs CAN: अंपायरों ने किया गीले मैदान का निरीक्षण, जानें कब शुरू होगा मैच

मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो फ्लोरिडा में बारिश की काफी आशंका है। शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में शनिवार को पूरे दिन 50 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 3:18 PM IST
t20 world cup
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 33वां मुकाबला भारत और कनाडा के बीच खेला गया (Photo Credit: Pixabay)

India vs Canada, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 33वां मुक़ाबला भारत और कनाडा के बीच खेला जा रहा है। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के टॉस में देरी हो रही है। फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि इस वक़्त वहां बारिश रुकी हुई है। लेकिन मैदान गीला होने की वजह से मैच शुरू होने में देरी होगी।

मैदान अब भी गीला है और अंपायरों ने एक बार मैदान का निरीक्षण कर लिया है। मैदान गीला होने के कारण अंपायर फिलहाल कोई नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और उन्होंने रात नौ बजे दोबारा निरीक्षण करने का फैसला किया है। मैदान को सुखाने के लिए मैदानकर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पिच अभी भी कवर्स से ढकी हुई है। हेयर ड्रायर की मदद से मैदान को सुखाया जा रहा है।

मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो फ्लोरिडा में बारिश की काफी आशंका है। शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में शनिवार को पूरे दिन 50 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है, जबकि मैच शुरू होने के आधा घंटे बाद बारिश का पूर्वानुमान 51 प्रतिशत है। अभी भी बादल छाए हुए हैं।

बारिश के चलते कल आयरलैंड और अमेरिका का मुक़ाबला रद्द हो गया था। जिसके बाद पाकिस्तान सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो गया है और ग्रुप ए से भारत और अमेरिका ने जगह बना ली है।

Updated on:
7 Jul 2025, 3:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: आखिरी वनडे में भारत की राह होगी आसान? 6 विकेट लेने वाला कीवी गेंदबाज नहीं खेलेगा मुकाबला

मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ कीर्तिमानों की झड़ी लगाकर हिला डाली रिकॉर्ड बुक, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

AUS vs ENG 1st ODI: डेब्यू मैच में महली बियर्डमैन की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

NZ vs IND: मैट हेनरी ने जड़ा विकेटों का छक्‍का, भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित-विराट और श्रेयस को आउट कर बरपाया कहर, टीम इंडिया के नाम जुड़ा ODI इतिहास का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड