
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ओवल मैदान, लंदन में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया है। भारत ने टॉस जीतकर इस मैच में गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड को 110 रनों पर ऑल आउट कर दिया, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गवाएं इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया
वहीं इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में 30 रन कप्तान जोस बटलर ने बनाए, साथ ही 21 रनों का योगदान डेविड विली ने दिया। इसके अलावा जेसन रॉय जो रूट, बेन स्टोक्स और लियम लिविंगस्टोन जैसे बड़े खिलाड़ी आज खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 7 और मोईन अली ने 14 रनों का योगदान दिया। भारत ने इंग्लैंड से मिले लक्ष्य को 18.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया
तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान लंदन में खेला जाएगा। इंग्लैंड को पहला वनडे मुकाबले हराने में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार भूमिका निभाई, इसके अलावा रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भी शानदार बल्लेबाजी की, रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाते हुए 58 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली तो शिखर धवन ने 31 रन बनाए।
यह भी पढ़ें : मिलिए रोमानिया के टेनिस स्टार इली नसतासे से, जिसने 2500 महिलाओं के साथ किया रोमांस
भारत की तरफ से इस मैच में शानदार गेंदबाजी की गई जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के फैसले को सही ठहराते हुए 6 विकेट झटके, इसके अलावा मोहम्मद शमी ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को एकदम बिखेर दिया और मात्र 6 ओवरों के अंदर ही इंग्लैंड ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। बुमराह ने जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टोन और डेविड विली का विकेट निकाला।
यह भी पढ़ें : जानें विंबलडन 2022 के विजेता नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच की प्रेम कहानी
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूटस, बेन स्टोक्स, जोश बटलर (कप्तान), लियाम लिविंग्सटोन, मोईन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विलीस, ब्रायडन क्रेस, रीस टोपली।