
England vs India, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा मौका है। बतौर कप्तान पर यह मेरी दूसरी सीरीज है। मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं। हमें जो चाहिए था वो मिल गया, कल मौसम के हिसाब से ढलने के लिए प्रैक्टिस का एक सेशन किया। आयरलैंड सीरीज़ अब इतिहास है। यहां विकेट पर काफी अच्छी घास है। हम यहां तीन स्पिनर्स के साथ उतर रहे हैं।
वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि मैं टॉस जीतकर बॉलिंग ही करता। विकेट अच्छा लग रहा है। हम सच में इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे, जो एक बहुत मजबूत इंडियन टीम के खिलाफ शुरू हो रही है। इसे अपने लिए जितना हो सके आसान बनाने की कोशिश करनी है। हमारे पास बहुत सारे एक्सपीरियंस्ड प्लेयर्स हैं और यह मेरे लिए काफी अच्छा है कि मैं गेम के बीच में भी उन पर भरोसा कर सकता हूं।
जोस बटलर और फिल सॉल्ट, सैम कुरेन जैसे प्लेयर्स का बीच में होना, सच में बहुत मददगार है। जोस बटलर, साल्ट ओपनिंग करेंगे मैं तीन नंबर पर, बेथेल चार, लिविंगस्टोन पांच, सैम करन छह, जैक्स सात, डॉसन आठ नंबर पर उतरेंगे।
बता दें कि एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी है, क्योंकि कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही कह चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता अनुभवी प्लेयर्स को मौका दिया जाएगा। हालांकि उनके इस फैसले से वैभव के फैंस जरूर निराश होंगे, जो अपने चहेते के डेब्यू का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड