क्रिकेट

Ind vs Eng : टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

-तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड 10 विकेट से रौंदा।-इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट चटकाए।-टीम इंडिया ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त।
2 min read
Feb 25, 2021
india_vs_england-003.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने तीसरा टेस्ट मैच 10 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए सिर्फ 48 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल कर ली। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 25 रन और शुभमन गिल ने 21 बॉल में 15 रन बनाकर टीम इंडिया को विजयी बनाया।

भारत को मिला था 48 रन का लक्ष्य
दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 81 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। जबकि टीम इंडिया ने पहली पारी में 145 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भारत को 33 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। भारत की और से दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत की इबादत लिखी। दूसरी पारी में एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर के खाते में गया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे। भारत की पारी समाप्त होने के साथ ही चायकाल की घोषणा हुई। भारत की पारी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित ने 96 गेंदों पर 11 चौकों के सहारे सर्वाधिक 66 रन बनाए। रोहित के अलावा कप्तान कोहली ने 27, अश्विन ने 17, शुभमन ने 11, रहाणे ने सात, पंत ने एक, पुजारा शून्य, वाशिंगटन सुंदर शून्य, अक्षर पटेल शून्य और जसप्रीत बुमराह ने एक रन बनाए जबकि ईशांत शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की ओर से रूट ने पांच, लीच ने चार और जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिया। संक्षिप्त स्कोर: इंग्लैंड: 48.4 ओवर में 112 रन (जैक क्रॉले 53, जो रूट 17; अक्षर पटेल 6/38, आर. अश्विन 3/6) भारत: 53.2 में 145 (रोहित शर्मा 66, विराट कोहली 27, आर. अश्विन 17, जो रूट 5/8, जैक लीच 4/54)

Updated on:
26 Feb 2021 07:51 am
Published on:
25 Feb 2021 03:17 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान