क्रिकेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज, जानें कब-कहां देखें मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG 3rd Tests: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 15 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं? आइये जानें-
less than 1 minute read
ind_vs_eng_3rd_test_live_streaming.jpg

IND vs ENG 3rd Test Live Streaming: इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले 11 साल में अपनी सरजमीं पर कोई भी टेस्‍ट टीम नहीं हारी है। ऐसे में कप्‍तान रोहित शर्मा की नजर तीसरे टेस्‍ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। वहीं, बेन स्‍टोक्‍स की अगुवाई में इंग्‍लैंड टीम दूसरे टेस्‍ट की कमियों को सुधारकर जीत के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दर्शकों को बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?


भारत बनाम इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टेस्‍ट कब से खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 15 फरवरी गुरुवार सुबह 9.30 बजे से राजकोट में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्‍लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट का लाइव प्रसारण आप स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर देख सकते हैं। यहां आप विभिन्‍न चैनल्‍स पर विभिन्‍न भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्‍लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम इंग्‍लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री के साथ देख पाएंगे।

Published on:
15 Feb 2024 07:51 am
Also Read
View All
Eng vs Ind ODIs: विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 59 रन बनाते ही तोड़ देंगे

ENG vs IND 5th T20I: भारत की हार का असली विलेन कौन? जिसके ब्‍लंडर की वजह इंग्लैंड के पक्ष में मुड़ गया मैच

ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश