12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind ODIs: विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 59 रन बनाते ही तोड़ देंगे

Eng vs Ind ODIs: भारतीय टीम 14 जुलाई से इंग्‍लैंड के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज में सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिनके निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 12, 2026

Eng vs Ind ODIs

विराट कोहली (फाइल फोटो: insta @virat.kohli)

Eng vs Ind ODI Series: इंग्‍लैंड के दौरे पर भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार गई। अब टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी में जुटी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से ऐजबेस्‍टन में खेला जाएगा। इस सीरीज में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और एमएस धोनी के इंग्‍लैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़कर शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

59 रन बनाने ही सचिन तेंदुलकर को छोड़ देंगे पीछे

भारत और इंग्‍लैंड के बीच वनडे इंटरनेशन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 48 मैचों में 1546 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह 1523 रनों के साथ दूसर स्‍थान पर हैं, तो वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 1455 रन बनाए। विराट कोहली 59 रन बनाने ही सचिन को पीछे छोड़ देंगे। अगर वह इस सीरीज में 150 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह इस मामले में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीटीममैचरनऔसतशतकअर्धशतक
महेंद्र सिंह धोनीभारत48154646.84110
युवराज सिंहभारत37152350.7647
सचिन तेंदुलकरभारत37145544.09210
विराट कोहलीभारत38139741.08310
सुरेश रैनाभारत37120741.62111
इयान बेलइंग्लैंड31116343.0726
केविन पीटरसनइंग्लैंड28113845.5218
राहुल द्रविड़भारत30101238.92011
वीरेंद्र सहवागभारत27100837.3317
सौरव गांगुलीभारत2697539.0017
मोहम्मद अजहरुद्दीनभारत2491165.0708
पॉल कॉलिंगवुडइंग्लैंड3486636.0806
जो रूटइंग्लैंड2585142.5534
रोहित शर्माभारत2384647.0034

रोहित-कोहली ने जमकर किया अभ्‍यास

भारतीय टीम के सात सदस्यों को बर्मिंघम में ट्रेनिंग करते देखा गया है। विराट कोहली, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और केएल राहुल नेट सेशन में जमकर बल्‍लेबाज की है। जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने गेंदबाजी में जमकर पसीना बहाया है। भारत ने अलग-अलग मैच के हालात को दोहराने के लिए लोकल नेट बॉलर्स की भी सेवाएं लीं, जिसमें दो स्पिनर और एक तेज गेंदबाज शामिल था। उम्‍मीद है कि रविवार शाम तक कोचिंग स्‍टाफ समेत बाकी सदस्‍य भी टीम से जुड़ जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग